{"_id":"69026b617a7a5f4af602cc65","slug":"rain-showers-like-those-in-the-monsoon-occurred-in-kartik-and-three-years-after-diwali-the-temperature-dropped-by-three-degrees-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-142622-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: कार्तिक में सावन जैसी फुहार, तीन साल बाद दीपावली के बाद तीन डिग्री कम हुआ तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: कार्तिक में सावन जैसी फुहार, तीन साल बाद दीपावली के बाद तीन डिग्री कम हुआ तापमान
विज्ञापन
हलिया ब्लाक क्षेत्र के सोनगढ़ा में बारिश के बाद गिरकर बर्बाद हुई धान की फसल।-संवाद।
मिर्जापुर। मोथा चक्रवात के प्रभाव से आसमान में छाए बादलों से मौसम का मिजाज तीसरे दिन बुधवार को भी बदला रहा।
कार्तिक में सावन जैसी फुहार पड़ने से बीते 24 घंटे में तीन डिग्री अधिकतम तापमान कम होने से ठंड बढ़ी है। सड़कों पर धुंध छाए होने से दिन में भी हेडलाइट जलाकर सड़कों पर वाहन चल रहे थे।
दोपहर बाद जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई। प्रमुख सड़कों पर रात आठ बजते ही सन्नाटा पसर गया।
72 घंटे के अंदर करें शिकायत : उप कृषि निदेशक विकेश कुमार सिंह पटेल ने कहा कि तीन दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है। गरज-चमक के साथ बारिश व बिजली गिरने की संभावना है। किसानों का यदि फसल नुकसान हुआ है तो वे 72 घंटे के अंदर बीमा कंपनी के नंबर 14447 पर शिकायत दर्ज कराएं।