फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Rain relief, happy farm

बारिश से राहत, किसान खुश

Sun, 25 Sep 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sun, 25 Sep 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Rain relief, happy farm
बारिश से राहत
शनिवार को पूरे दिन रूक-रूककर हुई झमाझम बारिश से जहां मौसम खुशनुमा हो गया, वहीं किसानों के लिए यह बारिश वरदान साबित हुई। सुबह से शाम तक बारिश होने से उसम भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन


बारिश बाद नगर के प्रमुख मार्गों पर जलभराव व कीचड़ होने से राहगीरों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ा, वहीं बारिश थमने के बाद जाम की स्थिति बनी रही। दिन भर में लगभग 20 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई और तापमान में भी गिरावट आई। विगत कई दिनों से तेज धूप के बाद शनिवार को हुई झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। तेज धूप के बाद अचानक मौसम का मिजाज शनिवार को बदला और सुबह झमाझम बारिश हुई।
विज्ञापन



नगरीय इलाकों सहित जनपद के ग्रामीण अंचलों में हुई झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खुशी से खिल गए। धान की फसलों के लिए यह बारिश अमृत से कम नहीं है तथा फसलों के लिए वरदान साबित हुई है। जमालपुर ब्लाक के मनई गांव के उमेश सिंह, जफराबाद के ओमकार यादव, शेरवां बृजेश द्विवेदी एवं चौकियां के सुभाष चंद्र सिंह का कहना है कि इस बारिश से धान के पौधों पर लगने वाले रोग व कीटाणु नष्ट हो जाएंगे तथा यह बारिश धान लिए लाभदायक साबित होंगे। झमाझम बारिश से नगर के कई मार्गों पर जलभराव और बारिश थमने के बाद नगर के विभिन्न मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही, जिससे राहगीरों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed