फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Railway work stopped, demonstration

रेलवे का काम रोका, प्रदर्शन

Mon, 08 May 2017 12:32 AM IST
mirzapur
mirzapur Updated Mon, 08 May 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
Railway work stopped, demonstration
प्रदर्शन करते क‌िसान
 किसानों की जमीन को अधिग्रहण करने का मामला कोर्ट में अभी लंबित है फिर भी रेलवे द्वारा कार्य शुरू कराने पर रविवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज किसानों ने करहट के पास चल रहे कार्य रोकवाते हुए सड़क जाम कर दिया। इतना ही नहीं रेलवे की सारी मशीनों को भी वापस भेज दिया। मौके पर पहुंची पुलिस क आश्वासन पर लोग माने।
विज्ञापन


किसानों कहना था कि वर्ष 2009 में कानपुर से मुगलसराय तक के किसानों की जमीन को अधिग्रहण किया गया था। अधिग्रहित की गई जमीन में जगह जगह मालगाड़ी खड़ी करने के लिए यार्ड बनाना था। कहा कि जमीन अधिग्रहण से पहले रेलवे बोर्ड ने उचित मुआवजा व उनके परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का आश्वासन दिया था। लेकिन जमीन लेने के बाद ना किसी को उचित मुआवजा दिया न ही नौकरी दी। जिसको लेकर किसानों में आक्रोश है। बताया कि बगैर अपना वादा पूरा किए रेलवे ने जमीन पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया। जिसकी जानकारी होने पर किसान भड़क गए और रविवार की सुबह निर्माण कार्य रोकवाने पहुंच गए। कार्य को रोकवाते हुए जेसीबी व पोकलैंड को वहां हटवा दिया। बताया कि 2009 में भूमि अधिगहण के दौरान कुछ लोगों ने मुआवजा लिया था। वहीं कुछ किसानों ने मुआवजा लेने से इंकार कर दिया था। जिन लोगों ने मुआवजा नहीं लिया था वह किसान जमीन की वाजिब कीमत देने की मांग को लेकर कोर्ट में मामला दाखिल किया था। जिसका मुकदमा आज भी न्यायालय में लंबित है। किसानों का कहना है कि अभी केस का फैसला नहीं हुुआ है फिर भी रेलवे ने जबरन कार्य शुरू करा दिया है। जिसको लेकर किसानों में नाराजगी है। फिर भी रेलवे का कोई अधिकारी आज तक किसानों से बात  नहीं कर रहा है।  किसानो 1000 एकड़ जमीन रलवे ले ली लेकिन मुआवजा आज के रेट से नही दे रहा है।  किसानो की बात को कोई जनपतिनिधी नहीं सुन रहा है।  इस अवसर बनारसी सिह कमलेश।सिह  रतन चौरसिया महेन्दर पटेल कमला देवी वश नरायन  सियाराम  सुनीता देवी आदि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed