फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Rail operations disrupted for two hours due to signal cable cuts

सिग्नल केबिल कटने से दो घंटे बाधित रहा रेल परिचालन

Fri, 21 May 2021 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Rail operations disrupted for two hours due to signal cable cuts
चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र के नकहरा कलकलहिया नदी के पास बृहस्पतिवार की रात जेसीबी से मिट्टी की खोदाई कर रास्ता बनाने के दौरान रेलवे का सिग्नल केबिल कट गया। सूचना पर पहुचें रेल अधिकारियों द्वारा केबिल बाईपास जोड़कर कासन पर ट्रेन का परिचालन शुरू कराया गया। दो घंटे बाद स्थायी रूप से केबिल जोड़ा गया। बृहस्पतिवार की रात कैलहट निवासी बालेश्वर सिंह द्वारा काश्तकारों के खेत से अपने ईंट भट्ठे के लिए मिट्टी की खुदाई का कार्य कराया जा रहा था। रात लगभग 10 बजे ट्रैक्टर से ढुलाई का कार्य शुरू हुआ। इस दौरान कलकलहिया नदी के पास से ट्रैक्टर ले जाने के लिए जेसीबी लगाकर ऊबड़ खाबड़ जमीन को समतल कराया जा रहा था कि जमीन में रेलवे द्वारा बिछायी गयी सिग्नल केबिल कट गई। केबिल कटते ही विभाग में अफरातफरी मच गयी। कैलहट स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना रेलवे सुरक्षा बल चुनार व सिग्नल इंजीनियर को दी। स्थानीय रेलवे अधिकारियों ने मामले से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए तत्काल टीम के साथ मौके पर पहुचें और केबिल को ठीक कराया, तब जाकर ट्रेनों का परिचालन शुरू हो सका। मामले में रेलवे सुरक्षा बल प्रभारी बीके यादव ने घटना स्थल से जेसीबी को जब्त किया। मौके से खुदाई करा रहे भट्ठा मालिक, चालक मय ट्रैक्टर फरार हो गए थे। रेलवे सुरक्षा बल प्रभारी ने बताया कि मौके से जेसीबी को पकड़कर सीज कर मुकदमा दर्ज किया गया। शुक्रवार की शाम को ईट भट्टा स्वामी कैलहट निवासी बालेश्वर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया, चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed