फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Rahul Gandhi's philosophy Vindhyavasini mother-worship.

राहुल ने मां विंध्यवासिनी के दरबार में नवाया शीश

Thu, 15 Sep 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Thu, 15 Sep 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi's philosophy Vindhyavasini mother-worship.
मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करते राहुल गांधी।
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार की शाम मां विंध्यवासिनी के दरबार में विधिवत दर्शन-पूजन किया। वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित रामजी पांडेय ने विधि-विधान से पूजन कराया। रोड शो के बाद राहुल गांधी शाम करीब साढ़े छह बजे विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन


सुरक्षा की दृष्टि से गलियों में भक्तों को जगह-जगह रोक दिया गया था।सुरक्षाबलों के अलावा पासधारी तीर्थ पुरोहित और कुछ अन्य लोग तथा बहुत कम संख्या में भक्तजन ही मंदिर में मौजूद थे। हाथ में चुनरी और प्रसाद के साथ गर्भगृह में पहुंचे राहुल ने बड़े ही श्रद्धाभाव से मां के भव्य स्वरूप का दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन


पूजन के बाद गले में माता की चुनरी और हाथ में प्रसाद और गुड़हल   के फूल की माला के साथ मस्तक पर रोली का बड़ा सा टीका  लगाए राहुल बाहर निकले तो कांग्रेसजनों ने माता का जयकारा लगा कर उनका स्वागत किया। इसके पूर्व राहुल गांधी ने कंतित स्थित कंतित शरीफ के दरगाह पर चादरपोशी कर मन्नतें मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed