फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Raghav came first in song and Hrithik Dubey in recitation

Mirzapur News: गीत में राघव और वाचन में ऋतिक दुबे प्रथम

Wed, 04 Sep 2024 04:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Raghav came first in song and Hrithik Dubey in recitation
मिर्जापुर। भरुहना स्थित जीडी बिनानी पीजी काॅलेज में मंगलवार को उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम लखनऊ की ओर से संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्कृत गीत प्रतियोगिता में राघव द्विवेदी, संस्कृत वाचन में ऋतिक दुबे व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कार्तिकेय प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने कहा कि संस्कृत भाषा के प्रोत्साहन के लिए प्रदेश के विद्यालयों में संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता कराई जा रही है। संस्कृत दुनिया की प्राचीनतम भाषा है। संस्कृत भाषा ही भारत को एकता और अखंडता के सूत्र में बांध सकती है। अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. वीना सिंह और संचालन डॉ. ध्रुवजी पांडेय ने किया। संयोजक डॉ. अखिलेश नारायण मिश्र ने किया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए 158 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। उनमें से 115 से ज्यादा ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed