{"_id":"7a6032776c4dab8278af1e64a59cbe6c","slug":"radha-krishna-worshipped-on-jhulanotsav-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राधा-कृष्ण की सजाई भव्य झांकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राधा-कृष्ण की सजाई भव्य झांकी
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
Updated Sun, 30 Aug 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के विभिन्न मंदिरों में चल रहे झूलनोत्सव के चौथे दिन भक्तों की भारी भीड़ जुटी। मंदिरों में सजी राधा-कृष्ण की नयनाभिराम झांकियों को देख लोग निहाल हो उठे। भगवान श्रीकृष्ण लीलाओं से संबंधित भव्य झांकी देखने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। मंदिरों की झालरों, फूलों से की गई सजावट की छटा देखते ही बन रही थी। श्री द्वारकाधीश जी महाराज के मंदिर में सजी झांकियों को देेखने भक्तजनों का रेला लगा रहा।
बुंदेलखंडी स्थित श्री द्वारकाधीश जी महाराज मंदिर में झूलनोत्सव के चौथे दिन शनिवार को नयनाभिराम झांकियों को देखने के लिए लोगों का तांता लगा रहा, वहीं तेजपाल जमुनादास मंदिर में भी सजी राधा-कृष्ण की मनोहारी झांकियां नगरवासियों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही। श्री द्वारकाधीश जी महाराज के मंदिर परिसर में कलाकार शंभूनाथ चित्रकार के सहयोग से सजाई गई एक से बढ़कर एक झांकियों की छटा देखते ही बनी। इस अवसर पर श्री ठाकुर महाराज का फूलों से किया गया भव्य श्रृंगार दर्शन कर श्रद्घालु भक्त के सागर में डूब गए। तरह-तरह के फूलों से सजाई गई श्रीकृष्ण लीलाओं से संबंधित मनोहारी झांकियां देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे। शनिवार को सुबह आठ से दोपहर बारह बजे तक तथा रात को नौ से ग्यारह बजे तक मंदिर में भव्य झांकियों का नजारा देखने नर-नारियों सहित बच्चों का रेला लगा रहा। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा-व्यवस्था के इंतजाम चाक-चौबंद रहे।