फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   PWD Minister Jitin Prasad inspected Vindhya Corridor said Dham will have world class facilities

मिर्जापुर: मंत्री जितिन प्रसाद ने किया विंध्य कॉरिडोर का निरीक्षण, बोले- धाम में होंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

Sat, 07 Oct 2023 09:06 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 07 Oct 2023 09:06 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने शनिवार को  मां विंध्यवासिनी के दरबार में हाजिरी लगाई। विंध्य कॉरिडोर का निरीक्षण कर निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से भव्य विंध्य कॉरिडोर का निर्माण कराया जा रहा है। 

विज्ञापन
PWD Minister Jitin Prasad inspected Vindhya Corridor said Dham will have world class facilities
विंध्य धाम में लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विंध्य कॉरिडोर में विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी। भव्यता ऐसी होगी की समूचे विश्व की निगाहें यहां आकर टिक जाएंगी। ये बातें मां विंध्यवासनी का दर्शन-पूजन करने के बाद शनिवार को प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों से कुछ सुझाव व शिकायतें मिली हैं। जिस पर हम लोग समीक्षा बैठक करेंगे।

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि लोक निर्माण विभाग की तरफ से बहुत सारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में मां विंध्यवासिनी के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से भव्य विंध्य कॉरिडोर का निर्माण कराया जा रहा है। श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर यहां भी कॉरिडोर का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने मंत्री से की शिकायत

उन्होंने कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह के साथ निर्माणाधीन विंध्य कॉरिडोर का निरीक्षण भी किया। इसके पूर्व लोक निर्माण मंत्री ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन के पश्चात कार्यदायी संस्था के परियोजना प्रबंधक वीरेन्द्र कुमार से परियोजना व उसकी डिजाइन के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कुछ लोगों ने पक्काघाट मार्ग की चौड़ाई डिजाइन के कारण सकरा किए जाने तथा विद्युत निगम द्वारा बड़े-बड़े पैनल बॉक्स लगाए जाने से होने वाली परेशानी के संबंध में मंत्री से शिकायत की। इस पर मंत्री ने पक्काघाट, कोतवाली मार्ग तथा परिपथ का निरीक्षण किया। इससे पहले जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। भाजपा के नगर अध्यक्ष पश्चिमी भावेश शर्मा ने अंगवस्त्र प्रदान कर मंत्री का अभिनंदन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed