फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Protest against fee hike in private schools

Mirzapur News: प्राइवेट विद्यालयों में फीस वृद्धि के विरोध में किया प्रदर्शन

Sat, 11 Apr 2026 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Protest against fee hike in private schools
अंतरराष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सभी प्राइवेट विद्यालयों की ओर की गई फीस वृद्धि, और अभिभावक के शोषण करने के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। मांगों से संबंधित ज्ञापन पत्र जिलाधिकारी व संयुक्त शिक्षा निदेशक विंध्याचल मंडल को सौंप कर कार्रवाई की मांग की। एक उच्च स्तरीय टीम बनाकर सभी निजी विद्यालयों की मान्यता की जांच करते उत्तर प्रदेश सरकार की गाइडलाइन के खिलाफ फीस वसूली पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने कहा कि मिर्जापुर जनपद के सभी प्राइवेट विद्यालय वर्तमान समय में अभिभावकों के आर्थिक शोषण का केंद्र बने हुए हैं। शिक्षा जैसे पवित्र कार्य का बाजारीकरण करके अभिभावकों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष जयप्रकाश सेठ ने बताया कि मिर्जापुर के सभी प्राइवेट विद्यालय उत्तर प्रदेश सरकार के गाइडलाइन के खिलाफ जाकर मनमाना तरीके से फीस वृद्धि करके बच्चों और और अभिभावकों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं। साथ ही विद्यालय प्रबंधन द्वारा मुनाफा खोरी करने के लिए अधिक से अधिक कमीशन लेकर किताब, कापी, ड्रेस व शूज खरीदने के लिए तय दुकानों से सामान खरीदने का दबाव अभिभावकों पर बनाया जा रहा है। इस अवसर पर आनंद कुमार सिंह, प्रो. बी सिंह, रविंद्र कुमार श्रीवास्तव, रमाशंकर साहू, प्रदीप कुमार सिंह, रमेश कुमार सिंह, जितेंद्र भारती, संजय कुमार गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed