{"_id":"66ac96f286916466b30bd173","slug":"property-worth-about-4-crore-notorious-criminal-was-confiscated-in-mirzapur-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी खबर: कुख्यात की साढ़े चार करोड़ की संपत्ति कुर्क, इस बदमाश से खौफ खाते थे लोग; किया था खौफनाक कांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी खबर: कुख्यात की साढ़े चार करोड़ की संपत्ति कुर्क, इस बदमाश से खौफ खाते थे लोग; किया था खौफनाक कांड
Fri, 02 Aug 2024 01:51 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 02 Aug 2024 01:51 PM IST
सार
Mirzapur News: मिर्जापुर के दुर्गा बाजार में शुक्रवार की सुबह भारी मात्रा में पुलिस फोर्स देख लोग सकते में पड़ गए। बदमाश बऊ यादव के भाई की संपत्ति को पुलिस ने चंद घंटे में कुर्क कर दिया।
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान दुर्गा बाजार में मौजूद पुलिस फोर्स।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र ही नहीं, बल्कि नगर क्षेत्र में जिस दुर्गा बाजार इलाके से लोग खौफ खाते रहे हैं। पुलिस ने शुक्रवार को दुर्गा बाजार के पुराने बदमाश रहे बऊ यादव के भाई चुन्नू यादव के कटरा कोतवाली क्षेत्र के डोमरौली स्थित साढ़े चार करोड़ की जमीन को कुर्क कर दिया।
विज्ञापन
मौके पर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ सिटी व तीन थाने की फोर्स मौजूद रही। दुर्गा बाजार नगर का सबसे बदनाम इलाका था। जहां लोग जाने से भी डरते थे। एक समय वहां पर बदमाशों का जमावड़ा होता था।
विज्ञापन
पुराने बदमाश तो नहीं रहे, पर उनके परिवार के लोगों का दबदबा जारी रहा। लगभग दो वर्ष पूर्व दुर्गा बाजार मोहल्ले में एक युवक की हत्या कर दी गई। मामले में पुराने बदमाश रहे बऊ यादव के भाई चुन्नू व अन्य के ऊपर मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
आरोपियों को जेल भेजने के साथ ही गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद पुलिस ने अपराधिक माफिया गिरी व अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति को कुर्क किया।
पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि चुन्नू यादव ने अपने अवैध व समाज विरोधी क्रिया-कलाप व आपराधिक माफियागिरी से अर्जित धन से अपनी माता तिजिया देवी के नाम कटरा कोतवाली क्षेत्र के डोमरौली गांव में लगभग 17000 वर्ग फुट जमीन की रजिस्ट्री कराई थी, जिसकी अनुमानित कीमत साढ़े चार करोड़ है।
मुनादी कराकर जमीन को कुर्क करने की कार्रवाई की गई। इसके अलावा अन्य अपराधित तरीके से अर्जित धन से खरीदी गई। जमीन व मकान की छानबीन की जा रही है, जिस पर कार्रवाई की जाएगी। अपराधी चुन्नू पर हत्या समेत दर्जनों करने दर्ज हैं।
कार्रवाई के दौरान एएसपी सिटी नितेश सिंह, सीओ सिटी मनोज गुप्ता, कटरा कोतवाल अजीत सिंह, देहात कोतवाल अजय से समेत अन्य थाने की फोर्स मौजूद रही।