{"_id":"65ee1332747f5c05f80cb59b","slug":"prime-minister-virtually-inaugurated-744-rural-road-projects-worth-rs-3700-crore-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-113558-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: 3,700 करोड़ की 744 ग्रामीण सड़क परियोजनाओं का प्रधानमंत्री ने किया वर्चुअल लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: 3,700 करोड़ की 744 ग्रामीण सड़क परियोजनाओं का प्रधानमंत्री ने किया वर्चुअल लोकार्पण
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आजमगढ़ में प्रदेश के कई जिलों में निर्मित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-3 के अंतर्गत 3700 करोड़ रुपये से अधिक की लगभग 744 ग्रामीण सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 49.70 करोड़ रुपये से निर्मित 102.12 किलोमीटर लंबाई के 14 मार्गों का भी लोकार्पण प्रधानमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से किया।
जिले के मझवा विधानसभा क्षेत्र के मोहनपुर पहाड़ी में ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लोकार्पित 14 ग्राम सड़क परियोजनाओं का शिलापट्ट लगाया गया था। इसे केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल व जिलाधिकारी ने नारियल फोड़कर जनता को समर्पित किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कुछ सड़कों को उनके द्वारा निर्माण के लिए सम्मिलित कराया गया था, जिसका लोकार्पण किया गया। उन्होने कहा कि 2014 से लेकर अब तक 10 वर्षो में हमारी सरकार ने निरंतर कार्य किया हैं। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं की जानकारी दी। विधायक मझवा डाॅ. विनोद बिंद ने जिला व विधानसभा क्षेत्र मे हुए विकास कार्यों की चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षित व मेहनती जनप्रतिनिधि चुनने से किसी भी क्षेत्र का हमेशा विकास होता है औैर यह केंद्रीय मंत्री व जनपद की सांसद ने कर दिखाया है। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रियंका निंरजन के अलावा अपना दल के वरिष्ठ नेता मेघनाथ पटेल, अनिल पटेल, उप जिलाधिकारी सदर आशाराम वर्मा, अधिशासी अभियंता आरईएस नीरज कुमार पटेल उपस्थित रहे। इसके पूर्व जिलाधिकारी ने सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
-- -- -- -- -- -- --
इन मार्गों का लोकार्पण हुआ
जिन 14 मार्गों का रविवार को लोकार्पण किया गया है, उसमें 5.08 करोड़ रुपये की लागत से लरवक से मिर्जामुराद की कुल 8.820 किलोमीटर लंबी सड़क है। 3.15 करोड़ की लागत से बना सात किलोमीटर लालगंज से बरडीहा मार्ग है। 2.62 करोड़ की लागत से पांच किलोमीटर लंबी चुनार राजगढ़ भेड़ी की सड़क है। 6.62 करोड़ रुपये की लागत से 13 किलोमीटर लंबी बघौड़ा एलडी रोड से धुरकर मार्ग है। 2.05 करोड़ की लागत से बना पांच किलोमीटर लंबा एलडीरोड से रैकरी मार्ग है। 2.39 करोड़ की लागत से बना छह किलोमीटर लंबा चुनार राजगढ़ से सरसो पतार मार्ग है। 2.80 करोड़ रुपये की लागत से बना 7.500 किलोमीटर लंबा की एनएच-7 से भरपुरा रजवाहा रोड, 7.55 करोड़ की लागत से बना 13 किलोमीटर लंबा मधुपुर धनसिरिया मार्ग, 1.92 करोड़ की लागत से बना 5.200 किलोमीटर लंबा सोनपुर घाट से अहरौरा वाया रामपुर डबई मार्ग, 2.80 करोड़ की लागत से बना सात किलोमीटर लंबा तिसुवाहिल कनौरा घाट मार्ग, 2.86 करोड़ की लागत से बना छह किलोमीटर लंबा भैसा से बरैनी मार्ग, 2.46 करोड़ की लागत से बना पांच किलोमीटर लंबा लालगंज हलिया रोड से थरपरसिया मार्ग, 4.12 करोड़ की लागत से बना आठ किलोमीटर लंबा बरकछ से ददरी मार्ग तथा 2.66 करोड़ से निर्मित पांच किलोमीटर लंबा लालगंज कलवारी मार्ग से जमुनीपुर संपर्क मार्ग शामिल हैं।