{"_id":"6a9b23191f4f059ab00b5026","slug":"price-of-makhana-drops-falls-from1100-to-900-per-kg-mirzapur-news-c-258-1-svns1001-156574-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: मखाने के दाम में गिरावट, 1100 से घटकर 900 रुपये किग्रा हुआ हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: मखाने के दाम में गिरावट, 1100 से घटकर 900 रुपये किग्रा हुआ हुई
विज्ञापन
किराने की दुकान पर बिक्री के लिए रखा गया मखाना।
बढ़ती महंगाई के बीच मखाने का सेवन करने वालों के लिए अच्छी खबर है। पिछले 20 दिनों में मखाने के दाम में करीब 200 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट से न केवल ग्राहकों को राहत मिली है, बल्कि व्यापारियों के चेहरे पर भी खुशी देखी जा रही है।
किराना कारोबारियों के अनुसार, इस बार मखाने की पैदावार काफी अच्छी हुई है। नई फसल की आवक बढ़ने के कारण थोक और खुदरा बाजारों में मखाने की कीमत में कमी आई है। 20 दिन पहले जो सामान्य मखाना 1100 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, वह अब घटकर 900 रुपये प्रति किलो हो गया है। इसी तरह, प्रीमियम क्वालिटी का मखाना जो पहले 1300 रुपये प्रति किलो था, अब 1000 रुपये प्रति किलो पर आ गया है।
जिले में मखाने की रोजाना अच्छी-खासी खपत होती है, खासकर पूजा-पाठ, त्योहारों, मिठाइयों और दैनिक खान-पान में उपयोग होता है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और अन्य प्रमुख त्योहारों को देखते हुए मखाने के दाम में आई गिरावट उपभोक्ताओं के लिए फायदेमंद साबित हो रही है।
विज्ञापन
दुकानदार अविनाश यादव ने बताया कि मखाने के दाम में कमी से बाजार में इसकी मांग बढ़ी है। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच कीमतों में कमी आने से आम खरीदारों ने राहत मिली है, वहीं बिक्री बढ़ने से व्यापारी भी प्रसन्न हैं। दुकानदार संतोष गुप्ता के अनुसार, मखाने के दाम में आई इस गिरावट ने कारोबार को भी बढ़ावा दिया है।