फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Prepare such a road map so that the feeders can get information about production and marketing

ऐसा रोड मैप तैयार करें जिससे अन्नदाताओं को उत्पादन व विपणन की मिल सके जानकारी

Wed, 13 Apr 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Prepare such a road map so that the feeders can get information about production and marketing
मिर्जापुर। अन्नदाताओं के लिए एक ऐसा रोड मैप तैयार किए जाए, जिससे जिले के कौन-कौन से विकास खंड में कौन सा उत्पाद या खाद्यान्न का उत्पादन हो रहा है, और विपणन कैसे कहां किया जाए की जानकारी मिले। यह बातें आयुक्त विंध्याचल मंडल योगेश्वर राम मिश्र ने विकास भवन में कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ) की क्षमतावर्धन कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कृषक उत्पादक संगठन में अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने पर जोर दिया। सीडीओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने कहा इस समय में कृषि उत्पाद के विपणन की चुनौती है। जिसे इस कार्यशाला में एपीडा के सहयोग से दूर किया जा सकेगा। वेबिनार के माध्यम से क्रेता-विक्रेता सम्मेलन में राजीव कुमार, चेयरमैन राईस एक्सपोर्ट / इंपोर्ट ने विदेशों में अपने प्रोडक्ट के निर्यात के सरल तरीकों के बारे में जानकारी दी। एपीडा के शुभम राय ने उत्पाद के निर्यात के लिए मानक व गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए बिंदुवार प्रकाश डाला। क्षेत्रीय प्रभारी एपीडा डॉ. सीबी सिंह ने सब्जी के निर्यात के लिए एफपीओ को अंतर्राष्ट्रीय बाजार से किस प्रकार जोड़ा जाए इस पर चर्चा की। बैठक में पीडी अनय मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी पवन कुमार प्रजापति, भूमि संरक्षण अधिकारी जीत लाल गुप्ता, जिला उद्यान अधिकारी मेवाराम, जनपद सलाहकार सुधीर श्रीवास्तव, साक्षी पांडेय, प्राविधिक सहायक तथा कंपनी के खरीदार और उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed