फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Preparations were made to feed rotten wheat rotis to children, headmistress suspended

Mirzapur News: बच्चों को सड़े गेहूं की रोटियां खिलाने की थी तैयारी, प्रधानाध्यापिका निलंबित

Sun, 09 Feb 2025 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Preparations were made to feed rotten wheat rotis to children, headmistress suspended
राजगढ़। कंपोजिट विद्यालय राजगढ़ प्रथम में बच्चों को सड़े गेहूं की रोटियां खिलाने की तैयारी थी। ग्राम प्रधान और शिक्षा समिति के अध्यक्ष की शिकायत पर नोडल अधिकारी ने जांच की तो मामला सही पाया गया। जांच रिपोर्ट और खंड शिक्षा अधिकारी की संस्तुति के आधार पर बीएसए ने प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया है। उन्होंने प्रधानाध्यापिका के वित्तीय वित्तीय अधिकार सीज कर दूसरे अध्यापक को प्रभार सौंपने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान आशीष जायसवाल और शिक्षा समिति के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने मिड डे मील के लिए सड़े हुए गेहूं को धोकर सुखाने की शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी से की थी। इसके पहले उन्होंने विद्यालय की रंगाई-पुताई नहीं कराई गई लेकिन मेंटेनेंस के लिए प्राप्त धन प्रधानाध्यापिका ने निकाल लिया। बर्तन बच्चों के लिए खरीदने के नाम पर भी अनियमितता की थी।
विज्ञापन

इस पर खंड शिक्षा अधिकारी ने नोडल अधिकारी बटेश्वर सिंह को मामले की जांच सौंपी थी। नोडल अधिकारी ने बताया कि ग्राम प्रधान और शिक्षा समिति के अध्यक्ष की शिकायत जांच में सही पाई गई। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि प्रधानाध्यापिका मनोरमा सिंह के खिलाफ एमडीएम में गड़बड़ी करने, बच्चों को खिलाने के लिए सड़े हुए गेहूं को धोकर सुखाने की शिकायतें मिली थीं। जांच में शिकायतें सही पाई गई हैं। इसलिए प्रधानाध्यापिका के खिलाफ कार्रवाई के लिए बीएसए को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जांच में शिकायत सही मिलने पर प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर उनका वित्तीय अधिकार सीज कर दिया गया है। उधर, इस संबंध में प्रधानाध्यापिका मनोरमा सिंह का कहना है कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप गलत हैं। खराब गेहूं रसोइयों को दे दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed