फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Preparation for the three-day Chunar Festival begins, organized from 30

Mirzapur News: तीन दिवसीय चुनार महोत्सव की तैयारी शुरू, आयोजन 30 से

Thu, 22 Jun 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Preparation for the three-day Chunar Festival begins, organized from 30
चुनार। क्षेत्र में स्थित गंगाघाट के पास विश्व धरोहर के रूप में स्थित चुनार दुर्ग की ऐतिहासिकता को जानने व पर्यटन को बढ़ावा देने से उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर तीन दिवसीय चुनार महोत्सव के आयोजन की तैयारी शुरू कर दी गई है। चुनार महोत्सव का आयोजन 30 जून, एक व दो जुलाई को होना सुनिश्चित है।
विज्ञापन

महोत्सव को सफल बनाने के लिए प्रशासन, पर्यटन विभाग और नगर पालिका ने तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजपति बैस की देखरेख में महोत्सव के दौरान अंतिम दिन आयोजित होने वाले दीपदान कार्यक्रम के लिए किला घाट व साहित्य संत धाम स्थल के आसपास उबड़ खाबड़ मिट्टी को जेसीबी से समतल कराया गया। एसडीएम नवनीत सेहारा ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य लोगों को चुनार दुर्ग की ऐतिहासिकता के बारे में जानकारी देना व पर्यटन को बढ़ावा देना है।उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान बालूघाट पर मंच बनाकर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव में लाइट एंड साउंड शो के जरिए चुनार के ऐतिहासिक, पौराणिक एवं सांस्कृतिक इतिहास के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान विद्युत लाइटिंग से किले की भव्य सजावट की जाएगी। किला परेड ग्राउंड पर बच्चों के लिए झूले लगाएं जाएंगे। क्षेत्रीय उत्पादों चुनार की पाटरी, प्लास्टर आफ पेरिस की मूर्तियां, लकड़ी व कालीन आदि के दुकान भी लगाएं जाएंगे।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम नवनीत सेहारा ने बुधवार को शाम को तीन दिवसीय चुनार महोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण कर जायजा लिया। किला घाट पर नगर पालिका की तरफ से कराए जमीन के समतलीकरण, गंगा आरती के लिए चयनित स्थल आदि का अवलोकन किया। साथ ही मौके पर मौजूद लोगों को कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई आदि कार्य जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने किला मैदान में लगने वाले स्टाल, झूले आदि के बारे में भी जरूरी दिशानिर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार नूपुर सिंह, नायब तहसीलदार संजय सिंह, सफाई निरीक्षक लालमणि यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed