फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Pregnant woman dies due to current in Mirzapur

कूलर में उतरा करंट, चपेट में आने से गर्भवती महिला की मौत

Tue, 18 May 2021 09:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 09:46 PM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies due to current in Mirzapur
जिगना। जिगना थाना क्षेत्र के ग्राम गोनौरा में मंगलवार की सुबह करीब साढे़ आठ बजे कूलर बंद करते समय 25 वर्षीय गर्भवती विवाहिता करंट की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौत हो गई। परिजन आनन फानन में उसे लेकर निजी अस्पताल गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम गोनौरा गांव निवासी सैनुद्दीन उर्फ बबलू की पत्नी मोमिनानिसां मंगलवार की सुबह घर में खाना बनाने की तैयारी कर रही थी कि तभी बिजली आने पर कूलर चलने लगा। जब उसे वह बंद करने गई तो कूलर में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गई और तड़पने लगी। परिवार के सदस्य घर के बाहर से जब थोड़ी देर बाद घर के अंदर गए तो नजारा देख सहम गए और हड़कंप मच गया। परिजन तत्काल उसे अस्पताल गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका गर्भवती भी थी। उसे एक डेढ़ साल का बच्चा भी है। विवाहिता की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। मायका पक्ष के आने के बाद परिजनों ने शव को दफन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed