फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Pramod in boys category and Shikha champion in girls

Mirzapur News: बालक वर्ग में प्रमोद व बालिका में शिखा चैंपियन

Fri, 30 Dec 2022 07:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Pramod in boys category and Shikha champion in girls
श्रीमती इंदिरा गांधी राजकीय पीजी कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। बालक वर्ग में प्रमोद कुमार बिंद व बालिका वर्ग में शिखा दुबे को ओवर आल चैंपियनशिप का खिताब दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मगरहा पीजी कॉलेज के राजनीति विभाग के डॉ. जितेंद्र पांडेय व विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य विष्णु सिंह ने पुरस्कार वितरण किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता से क्षमता का विकास होता है। इससे व्यक्तित्व क्रियाशील होता है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बालक वर्ग 200 मीटर दौड़ में प्रमोद प्रथम, हनुमान यादव द्वितीय, विकास यादव तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह से 400 मीटर दौड़ में प्रमोद प्रथम, हनुमान यादव द्वितीय व आशीष तृतीय स्थान पर रहे। इनके अलावा 800 मीटर दौड़ में हनुमान यादव प्रथम, सोनू पटेल द्वितीय व अमन मिश्र तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी कूद में प्रमोद प्रथम, अभय द्वितीय व आशीष तृतीय स्थान रहे। ऊंची कूद में प्रमोद प्रथम, विकास यादव द्वितीय व राजू पाल तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक में अखंड प्रताप सिंह प्रथम, हिमांशु मिश्रा द्वितीय व ऋषि दयाल पटेल तृतीय स्थान पर रहे। चक्का प्रक्षेप में ऋषि दयाल पटेल प्रथम, आशीष कुमार द्वितीय व अखंड प्रताप सिंह तृतीय स्थान पर रहे।
इसी प्रकार बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में शिखा दूबे प्रथम, ममता द्वितीय व संजू मौर्य तृतीय स्थान पर रहीं। इसके अलावा 200 मीटर दौड़ में शिखा दूबे प्रथम, संजू मौर्य द्वितीय व ममता तृतीय स्थान पर रहीं। इसी तरह से 400 मीटर दौड़ में शिखा दूबे प्रथम, ममता द्वितीय व संजू मौर्य तृतीय स्थान पर रहीं।
लंबी कूद में शिखा दूबे प्रथम, सोनम मिश्रा द्वितीय व संजू मौर्य तृतीय स्थान पर रहीं। ऊंची कूद में संजू मौर्य प्रथम, आकांक्षा पाल द्वितीय व संजना पटेल तृतीय स्थान पर रहीं। गोला फेंक में चंदा बिंद प्रथम, उपमा मौर्य द्वितीय व सची दूबे तृतीय स्थान पर रहीं। चक्का प्रक्षेप में चंदा बिंद प्रथम, पूजा विश्वकर्मा द्वितीय व उपमा मौर्य तृतीय स्थान पर रहीं।

कुर्सी दौड़ में सिमरन प्रथम, नम्रता अग्रहरि द्वितीय व ज्योति दूबे तृतीय स्थान पर रहीं। धीमी गति साइकिल चालन में वंदना पाल प्रथम, कविता द्वितीय व गुड्डन तृतीय स्थान पर रहीं। भाला प्रक्षेप में कविता प्रथम, अर्पणा उपाध्याय द्वितीय व वंदना मौर्य तृतीय स्थान पर रहीं। आभार कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केके गिरी ने व्यक्त किया। संचालन डॉ. सुजीत सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed