{"_id":"6add0a357220652869094969","slug":"powerhouse-neha-defeats-a-male-wrestler-in-a-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-163742-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"धाकड़ है : दंगल में नेहा ने पुरुष पहलवान को चटाई धूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धाकड़ है : दंगल में नेहा ने पुरुष पहलवान को चटाई धूल
विज्ञापन
अखाड़े मे पुरुष पहलवान को पटखनी देकर चित करती नेहा पहलवान।- सोशल मीडिया।
नरायनपुर। चुनार तहसील क्षेत्र के गांगपुर गांव में कुश्ती दंगल में महिला पहलवान नेहा ने पुरुष पहलवान को पटखनी देकर शानदार जीत दर्ज की। नेहा की दमदार जीत ने दंगल में मौजूद दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। कुश्ती देखकर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया।
दंगल में विभिन्न जनपदों से दो दर्जन से अधिक पहलवानों ने हिस्सा लिया। अपने दांव-पेंच दिखाए। प्रतियोगिता का सबसे बड़ा मुकाबला 15,500 रुपये की इनामी राशि के लिए लक्कड़ पहलवान और मनीष पहलवान के बीच हुआ, इसमें लक्कड़ ने मनीष को पटखनी देकर जीत हासिल की।
मुख्य अतिथि नरायनपुर ब्लॉक प्रमुख चंद्र प्रकाश सिंह तथा विशिष्ट अतिथि राम-लखन सिंह रहे।
दंगल के संयोजक जितेंद्र सिंह, अनंत ईंट-भट्ठा के मालिक और कमेटी के सदस्यों ने अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया। संचालन फणिंद्र श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर सूर्य प्रकाश सिंह उर्फ पप्पू पटेल, राम भिखारी सिंह, कमला सिंह, जितेंद्र सिंह, अवधेश सिंह, दिलीप पटेल, राजकुमार सिंह, भुवर सिंह, संदीप सिंह, अखिलेश सिंह लालू, शिवधनी सिंह, छोटेलाल सिंह, गौतम सिंह, चंदन सिंह आदि रहे।