फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Power supply to Rajgarh substation disrupted due to fault

Mirzapur News: फॉल्ट से राजगढ़ उपकेंद्र की बिजली ठप

Mon, 01 Jun 2026 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Power supply to Rajgarh substation disrupted due to fault
राजगढ़। राजगढ़ विद्युत उपकेंद्र में शनिवार दोपहर हुए मेजर फॉल्ट से राजगढ़ और सक्तेशगढ़ फीडर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पेड़ की डाल गिरने से 11 हजार वोल्ट की लाइन कई स्थानों पर टूट गई, इससे 24 गांवों में रातभर बिजली नहीं आई। कर्मचारियों की मरम्मत से रविवार सुबह 11 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र राजगढ़ से करौंदा, भवानीपुर, सक्तेशगढ़, खोराड़ीह, राजगढ़ और जल नल योजना फीडर के माध्यम से 60 गांवों को बिजली आपूर्ति होती है। शनिवार दोपहर अचानक पेड़ की डाल लाइन पर गिर गई, आपूर्ति बाधित हो गई। उपकेंद्र में भी तकनीकी खराबी आ गई, जिससे राजगढ़ और सक्तेशगढ़ फीडर बंद हो गए। बिजली संकट से सेमरी, सरसों, तलरे, इंद्रानगर, निबिया, बन इमलिया, तिथियां, सोनबरसा, बिशनपुर, भीटी, राजगढ़, कुड़ी, ददरा, गढ़वा समेत 24 गांवों के उपभोक्ताओं को रात भर परेशानी उठानी पड़ी। भीषण गर्मी और उमस के बीच घंटों बिजली न मिलने से लोगों की रात बेचैनी में गुजरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed