फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Post of Panchayat assistants vacant, villagers wandering for menial work

Mirzapur News: पंचायत सहायकों का पद रिक्त, मामूली कार्य के लिए भटक रहे ग्रामीण

Sat, 28 Dec 2024 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Post of Panchayat assistants vacant, villagers wandering for menial work
जमालपुर। ब्लॉक के सात ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों का पद रिक्त होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ओड़ी, महुआबारी, बिसौरा खुर्द, गोगहरा, घरवाह, मुड़हुआ एवं गोरखी ग्राम पंचायतों में करीब एक वर्ष से सहायक पंचायत का पद रिक्त है। पंचायत सहायक का पद रिक्त रहने से गांव का विकास बाधित है। गांव के लोग फैमिली आईडी कार्ड, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, फार्मर रजिस्ट्री इत्यादी कार्य के लिए भटकने को विवश हैं। ग्रामीणों में महेंद्र सिंह, रामभरोसे, गुरुचरण सिंह, अखिलेश तिवारी आदि ने ग्राम पंचायत में पंचायत सहायकों की नियुक्ति कराए जाने की मांग की है। इस संबंध में एडीओ पंचायत पुरेंद्र कुमार ने बताया कि रिक्त ग्राम पंचायत में पंचायत सहायकों के पद को चयनित कर उसकी सूची जिले को भेज दी गई है। ग्रामीणों में महेंद्र सिंह, रामभरोसे, गुरूचरन सिंह और अखिलेश तिवारी इत्यादी ने अविलंब ग्राम पंचायत में पंचायत सहायकों की नियुक्ति कराए जाने की मांग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed