फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Positive adjustment and balance are essential in the relationship between men and women.

Mirzapur News: नारी और पुरुष के संबंधों में सकारात्मक समायोजन और संतुलन आवश्यक

Sun, 12 Apr 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Positive adjustment and balance are essential in the relationship between men and women.
नगर के बरियाघाट ​स्थित एक लाज में त्रिवेणी की गोष्ठी को संबो​धित करती वक्ता, स्रोत संवाद
नारी: कल और आज विषयक संगोष्ठी में वक्ताओं ने रखे विचार
विज्ञापन

मिर्जापुर। बरिया घाट स्थित एक लॉज में शुक्रवार की शाम आध्यात्मिक-साहित्यिक-सांस्कृतिक संस्था त्रिवेणी की ओर से आयोजित नारी : कल और आज विषयक विचार-संगोष्ठी हुई। मुख्य वक्ता जीडी बिनानी पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज की पूर्व प्राचार्य बीना सिंह ने कहा कि नारी और पुरुष के संबंधों में सकारात्मक समायोजन और संतुलन आवश्यक है।

विशिष्ट वक्ता सुरेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि नारियों का सकारात्मक दृष्टिकोण परिवार और समाज को मजबूत बनाता है। डॉ. उषा कनक पाठक ने कहा कि भारत प्राचीन काल से ही विदुषी नारियों के कारण जाना जाता है। डॉ. एसएन पाठक ने कहा कि नारियों में विवाह में विलंब की परंपरा ठीक नहीं है। उत्तम स्वास्थ्य के लिए निर्धारित प्रारंभिक आयु में ही विवाह करना अपेक्षित है। भूपेंद्र सिंह डंग ने कहा कि भारत की महान् नारियों ने अनेक महान योद्धा इस देश को दिए हैं। कांशीराम गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्राचार्या अनीता यादव ने कहा कि नारी सशक्तीकरण समय की आवश्यकता है। अध्यक्षीय संबोधन एएसजे इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य राजेंद्र तिवारी ने नारियों की प्रगति के अनेक पहलुओं को श्रोताओं के समक्ष रखा। प्रारंभ में कवयित्री नंदिनी वर्मा ने सरस्वती वंदना की। केदारनाथ सविता की पुस्तक का भी विमोचन किया। संस्था के अध्यक्ष रविंद्र कुमार पांडेय, सचिव अनिल यादव, केशव नारायण पाठक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed