फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Population control needed

जनसंख्या पर अंकुश आवश्यक

Thu, 23 Dec 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Population control needed
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश जनसंख्या अभियान पर निकली जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की रथयात्रा बुधवार को जिले में पहुंची। यह यात्रा जनसंख्या नियंत्रण कानून बनवाने के उद्देश्य से जनसंख्या समाधान फाउंडेशन द्वारा निकाली गई है। यात्रा का चुनार में स्वागत हुआ। इसके बाद पड़री के शिवलोक श्रीनेत महाविद्यालय में स्वागत किया गया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के सभागार में आयोजित विचार गोष्ठी में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि अशिक्षा और अधिक बच्चे पैदा करने की प्रवृत्ति के कारण देश में जनसंख्या का विस्फोट हो रहा है। इससे देश में बेरोजगारी, गरीबी, भुखमरी और कुपोषण बढ़ रहा है। इस पर नियंत्रण करने की जरूरत है। यात्रा की राष्ट्रीय संयोजिका ममता सहगल ने बताया कि जनसंख्या समाधान फाउंडेशन अपने उत्तर प्रदेश जनसंख्या अभियान के अंतर्गत प्रदेश के 66 जिलों में रथयात्रा निकालकर जिलों में सभा करके लोगों को एकजुट कर रहा है। जिलाध्यक्ष शैलेंद्र अग्रहरि ने कहा कि देश के इस गंभीर विषय पर सभी राजनीतिक दलों को एकजुट हो जाना चाहिए। कार्यक्रम संयोजक अमित श्रीनेत ने कहा कि जनसंख्या असंतुलन की इस समस्या के समाधान के लिए देश के सभी नागरिकों के लिए जाति, धर्म, क्षेत्र व भाषा से ऊपर उठकर समान रूप से एक कठोर जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू होना अति आवश्यक है। अध्यक्षता डॉ. संतोष कुमार सिंह ने किया। स्वागताध्यक्ष डॉ. मधुलिका सिंह, सभा संचालक आयुष सिंह, बृजेश विक्रम सिंह, चंद्रहाश गुप्ता, विवेक सिंह राजपूत, सचिन दूबे,बच्ची मिश्रा, विजय बहादुर सिंह,बब्लू साहनी आदि ने स्वागत किया। सभा को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह नीलकंठ, महासचिव धर्मेन्द्र धामा, सुनील शर्मा, सुधीर शर्मा, योगेन्द्र सिंह अरोड़ा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शैलेश तोमर, रविन्द्र गुर्जर, विनोद भाटी, रामबाबू धामा, दिनेश चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed