फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Polling place will be decided on 1500 voters

Mirzapur News: 1500 मतदाताओं पर होगा मतदेय स्थल का निर्धारण

Thu, 03 Aug 2023 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Polling place will be decided on 1500 voters
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बैठक कर मतदेय स्थलों के निर्धारण व अन्य बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को जानकारी दी कि विधानसभा क्षेत्रों में 1500 मतदाताओं के आधार पर मतदेय स्थल का निर्धारण किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में विधानसभा क्षेत्रों में मतदेय स्थलों के निर्धारण तथा मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के बारे में चर्चा की गई। इस दौरान मतदाता सूची को आधार से जोड़ने पर भी चर्चा हुई। बैठक में बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 1500 मतदाताओं के आधार पर मतदेय स्थलों के निर्धारण की बात कही गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्रों के अनुसार मतदेय स्थलों के निर्धारण के बाद नई सूची तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि मतदेय स्थलों के निर्धारण के दौरान यह भी तथ्य ध्यान में रखा जाना चाहिए मतदाता का घर मतदेय स्थल के पास हो। जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से मतदेय स्थलों के निर्धारण के लिए सुझाव भी मांगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई सुझाव व आपत्ति हो तो वे आठ अगस्त तक जिला निर्वाचन कार्यालय अथवा संबंधित उप जिलाधिकारी को उपलब्ध करा सकते हैं।
विज्ञापन

उधर, बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि संसदीय क्षेत्र कुल 1336 मतदान केंद्र व 2141 मतदेय स्थल हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 79 प्रतिशत मतदाताओं के नाम आधार से जोड़े जा चुके हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि बीएलओ घर-घर जाकर सर्वे कर रहे हैं और मतदाता सूची को आधार से जोड़ने में सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि मांगने पर आधार नंबर व उसकी छायाप्रति संबंधित कर्मचारी को उपलब्ध करा दें, ताकि शत प्रतिशत त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार कराई जा सके। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, संयुक्त मजिस्ट्रेट व उप जिलाधिकारी चुनार नवनीत सेहारा, उप जिलाधिकारी मड़िहान युगांतर त्रिपाठी, लालगंज भरत लाल सरोज, सदर चन्द्रभानु सिंह, उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed