पुलिस वाले भी करेंगे अब थाने की सफाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने पुलिस को शपथ दिलाते हुए कहा कि ना गंदगी करूंगा ना गंदगी करने दूंगा। सबसे पहले मैं स्वयं परिवार, मोहल्ले गांव व कार्यस्थल से शुरूआत करूंगा। मैं यह मानता हूं जो भी देश स्वच्छ दिखते हैं इसका कारण यह है कि वहां नागरिक गंदगी नहीं करते ना ही होने देते है। इस विचार के साथ गांव गांव और गली गली स्वच्छ भारत मिशन का प्रचार करूंगा। मैं जो आज शपथ ले रहा है कि सौ व्यक्तियों तक इसको पहुंचाऊंगा। वह भी साफ सफाई के लिए सौ घंटे दे इसके लिए प्रयास करूंगा। इसी प्रकार पड़री थानाध्यक्ष यूपी सिंह ने कहा कि महात्मागांधी ने जिस भारत का सपना देखा है। उसमें सिर्फ राजनैतिक आजादी ही नहीं थी। बल्कि एक स्वच्छ एवं विकसित देश की कल्पना थी।
उधर, हलिया थाना परिसर में समस्त पुलिस आरक्षियों का स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक केके सिंह ने कहा कि सामाजिक जीवन में स्वच्छता जरूरी है। उन्होंने निजी जीवन में संपूर्ण स्वच्छता अपनाने की प्रेरणा दी। इसके अलावा अन्य थाने पर भी स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।