फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Police station accused of tearing down farm papers

थानाध्यक्ष पर खेत का कागजात फाड़ने का आरोप

Tue, 04 Aug 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Police station accused of tearing down farm papers
मिर्जापुर। जिगना थाना क्षेत्र के रन्नेपट्टी गांव निवासी भाजपा बूथ अध्यक्ष कन्हैया लाल बिंद के मौत मामले में नया पुलिस ने उपनिक्षक को लाइन हाजिर कर कार्रवाई कर दी, पर थानाध्यक्ष पर कार्रवाई न होने से परिजन और कार्यकर्ताओं में रोष है। सदमें पिता की मौत के बाद पुत्र ने जांच करने आए थानाध्यक्ष पर खेत के कागजात फाड़ने और विपक्षियों द्वारा धमकी दिए जाने के बाद भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जमीनी विवाद के निस्तारण के लिए भाजपा बूथ अध्यक्ष ने थाने में कई बार शिकायत किया। पुलिस पर आरोप लगाया कि थाने में बुलाकर लाकअप में बंद किया और शौचालय की सफाई कराई। इस सदमें से कन्हैया लाल की मौत हो गई। जबकि पुलिस का कहना है कि बीमारी के चलते मौत हुई है। मामला तुल पकड़ने पर सोमवार को एसपी ने दरोगा शिवानंद राय को लाइन हाजिर कर दिया। परिजन और भाजपा कार्यकर्ता थानाध्यक्ष को हटाने की मांग पर अड़े है। मामले में जिलाध्यक्ष भाजपा बृजभूषण सिंह ने मृतक कन्हैया के पुत्र से फोन पर बात कर कार्रवाई कराने की बात कही। फोन पर बात करते हुए मृतक के पुत्र ने थानाध्यक्ष छोटक यादव पर आरोप लगाया कि पिता के मौत के बाद छोटक यादव घर आए थे। पिता का मेडिकल कार्ड लिए थे। मुकदमें का कागजात लेकर किसी के नाम से हस्ताक्षर कराना चाहते थे। कहाकि हमें मालूम नहीं है तो गुस्सा होकर खेत का कागजात फाड़ कर फेंक दिया। जांच करने दोबारा आए। तो यह सब बातें बताई, पर उस बयान को दर्ज नहीं किया। पिता के मौत के बाद विपक्षी आकर धमकी दे रहे है कि पिता की मौत हो गई है, उसे भी मार डालेंगे। जांच में ये बात बताया, पर उसे नहीं लिखा। जिलाध्यक्ष से कार्यकर्ता की बात का आडियों वायरल हो गया है। एएसपी नक्सल महेश कुमार अत्रि ने बताया कि कागजात फाड़ने का कोई मामला नहीं है। पूरे मामले की जांच उन्होंने नए सिरे से की है। बयान में मृतक के पुत्र ने कागजात फाड़ने का कोई बयान नहीं दिया है। उसका बयान दर्ज करने के बाद उसे पढ़ा कर हस्ताक्षर कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed