फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Police revealed transgender murder case and arrested three murderers in mirzapur

किन्नर हत्याकांड का खुलासा: पहले बाल काटे, फिर गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, कुएं में फेंका शव; तीन गिरफ्तार

Sat, 21 Sep 2024 09:24 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 21 Sep 2024 09:24 AM IST
सार

वाराणसी के रहने वाले किन्नर की हत्या का खुलासा करते हुए मिर्जापुर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालाकि मुख्य आरोपी समेत तीन की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हैं। 

विज्ञापन
Police revealed transgender murder case and arrested three murderers in mirzapur
पुलिस के गिरफ्त में सभी आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

वाराणसी के लापता किन्नर की हत्या कर शव को कुएं में फेंकने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस की मानें तो हत्यारोपियों ने किन्नर के सिर के पहले बाल काटे थे, फिर मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दी थी। इस मामले में कछवां पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने हत्या में शामिल ऑटो व दो मोबाइल बरामद किया है। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित हॉल में पत्रकारों को जानकारी दी।
विज्ञापन


यह है मामला
उन्होंने बताया कि वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के अनाव बच्छाव निवासी किन्नर चंदन पटेल उर्फ चांदनी के लापता होने पर 16 सितंबर को उसके गुट के लोगों ने कछवां थाना क्षेत्र के कुछ किन्नर पर अपहरण करने का आरोप लगाया। मामले में 17 सितंबर को लापता किन्नर की मां चमेली देवी की तहरीर पर पुलिस ने शहनाज व उसके साथियों पर अपहरण व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन


18 सितंबर को किन्नर चंदन का शव वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के पीलोरी गांव में बरामद हुआ। जिसके बाद परिजनों ने अपहरण करने वाले आरोपियों पर हत्या का आरोप लगाया। मामले में सीओ सदर अमर बहादुर के नेतृत्व में कछवां पुलिस ने हत्या कर साक्ष्य मिटाने व शव छिपाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी हुई गिरफ्तारी

मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को बाड़ापुर पुलिया के पास से हत्या में शामिल रितिक मौर्या निवासी सौली बधवां थाना कछवां, विशाल सरोज निवासी सौली बधवां थाना कछवां व अजय मौर्या निवासी सौली बधवां थाना कछवां को गिरफ्तार किया। घटना में प्रयुक्त ऑटो को बरामद किया। इसके बाद तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया। मुख्य आरोपी समेत तीन आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।

एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि पूर्व में चंदन पटेल उर्फ चांदनी गुट के किन्नरों द्वारा क्षेत्र के बंटवारे की बात को लेकर शहनाज गुट के किन्नरों के साथ मारपीट किया गया था। इसी बात का बदला लेने की नियत से सुनियोजित ढंग से चंदन उर्फ चांदनी को आर्केस्ट्रा में काम करने की बात कह कर रखैना थाना मिर्जामुराद से ऑटो में बैठाकर ग्राम पीरोली में लाया गया। किन्नर के सिर पर बाल नहीं थे। इससे लग रहा पहले उसका बाल काटा गया, फिर मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दी गई। साक्ष्य मिटाने के लिए शव को गांव के कुएं में फेंक दिया गया। मुख्य आरोपी किन्नर शहनाज और उसके साथी जूली और आशीष को पकड़ने के लिए टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed