फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Police Recruitment Examination: 8,525 candidates appeared in both shifts at 14 centres.

पुलिस भर्ती परीक्षा : 14 केंद्रों पर दोनों पालियों में 8,525 अभ्यर्थी हुए शामिल

Sat, 31 Aug 2024 05:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Police Recruitment Examination: 8,525 candidates appeared in both shifts at 14 centres.
उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के चौथे दिन शुक्रवार को 14 केंद्रो पर आयोजित दोनों पालियों में मिलाकर 8528 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 2426 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में परीक्षा छोड़ने वाले अभ्यर्थी अधिक रहे। परीक्षा केंद्र के बाहर और अंदर तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। केंद्र के बाहर जाम न लगे इसलिए यातायात सिपाही मौजूद रहे। अधिकारी निगरानी करते रहे।
विज्ञापन

पुलिस आरक्षी भर्ती की परीक्षा 23 से 25 अगस्त तक दो पालियों में हुई। छुट्टी के बाद परीक्षा के चौथे दिन प्रथम और द्वितीय पाली में मिलाकर 10944 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। एक पाली में 5472 अभ्यर्थी को शामिल होना था। प्रथम पाली में 4280 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 1192 अभ्यर्थी अनुुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 4238 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 1234 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

सभी परीक्षा केंद्रो के बाहर सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ लग गई। क्लास रूम में सामान रखने के बाद चक्र बायोमैट्रिक और अन्य जांच के बाद ही परीक्षार्थी कक्ष में जा रहे थे। अधिकारी दौरा कर परीक्षा को सकुशल संपंन कराने में लगे रहे। इसी तरह द्वितीय पाली में भी परीक्षा संपन्न कराई गई। परीक्षा समाप्त होने पर केंद्रो के बाहर जाम लगा। प्रथम पाली में परीक्षा देकर निकले छात्र प्रश्न पत्र से खुश नजर आए। छात्रों का कहना था कि पेपर अच्छा आया था। धूप के चलते परीक्षा दिलाने आए अभिभावक परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


............................................


रोडवेज परिसर में परीक्षार्थियों की भीड़

पुलिस आरक्षी परीक्षा में पहली पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद रोडवेज परिसर में अभ्यर्थी बस पर सवार होकर अपने घर जाने के लिए पहुंचे। भीड़ इतनी अधिक थी कि अभ्यर्थी बस के गेट पर लटक कर जा रहे थे। बस में चढ़ने के लिए अभ्यर्थी धक्का-मुक्की करते दिखाई दिए। ज्यादातर वाराणसी, सोनभद्र और प्रयागराज को जाने वाली रोडवेज बसों में यात्री थे। रेलवे स्टेशन पर भी अभ्यर्थियों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed