फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Police investigated forest on confidential information of Naxalites

नक्सलियों की गोपनीय सूचना पर पुलिस ने खंगाला जंगल

Thu, 25 Feb 2021 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Police investigated forest on confidential information of Naxalites
अहरौरा। नक्सली मूवमेंट के इनपुट पर बुधवार को पुलिस और सुरक्षाबल के जवानों ने सीमावर्ती जंगल को खंगाला। इस दौरान ग्रामीणों से बातचीत कर नक्सली गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटाई गई। बुधवार की देर शाम तक अर्धसैनिक बलों के साथ पुलिस के जवानों ने जंगल में चक्रमण किया। अभियान के दौरान मूवमेंट से जुड़े कई महत्वपूर्ण मामलों की जांच की गई। गोपनीय इनपुट मिलने की वजह से पुलिस और सुरक्षा के जवान सतर्क दिखे। पंचायत चुनाव के मद़देनजर इस इनपुट पर गंभीरता बरती जा रही है। क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन अजय कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस, अर्धसैनिक बलों के जवान बुधवार की सुबह संवेदनशील जंगली इलाकों में कांबिंग के लिए निकल पड़े। पुलिस की टीम थानाध्यक्ष अजीत कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में टीम ने जंगल महाल, बरही, खोराडीह होते हुए सियरहा, कुम्हिया, बन इमिलिया सहित कई संवेदनशील इलाकों को खंगाला। नक्सल मूवमेंट के संबंध में जानकारी जुटाई गई। पता चला है कि पुलिस को ग्रामीणों से संवाद के दौरान नक्सल मूवमेंट के संदर्भ में कई महत्वपूर्ण सुराग भी हाथ लगे। हालांकि पुलिस इन जानकारियों को साझा करने से इनकार की। थानाध्यक्ष अजीत कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आगामी चुनाव के मद्देनजर मामले को गंभीरता से लेकर नक्सल मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। इलाके में घुसपैठ की सूचना नहीं है। नक्सल मूवमेंट के लिहाज से कांबिग को गंभीरता से लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed