{"_id":"64dfbf4b57f7e7a9d8001664","slug":"police-and-sog-team-arrested-four-accused-of-robbery-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-4155-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: लूटकांड के चार आरोपियों को पुलिस व एसओजी टीम ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: लूटकांड के चार आरोपियों को पुलिस व एसओजी टीम ने दबोचा
विज्ञापन
कछवां। स्थानीय पुलिस व एसओजी टीम ने देशी शराब के सेल्समैन से 28 हजार रुपये लूटने के चार आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से नकदी, बाइक और मोबाइल बरामद हुए। लूटकांड के चारो आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
गत 25 जुलाई की रात 10 बजे सबेसर गांव स्थित देसी शराब की दुकान के सेल्समैन भगवान दास प्रतिदिन की तरह दुकान को बंद करके अपने घर धनुंपुर जा रहे थे। तभी रास्ते में एक बाइक से आए बदमाशों ने सेल्समैन की बाइक को रोककर मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि 28 हजार रुपये व एक मोबाइल लूट लिए। मामले की छानबीन में जुटी कछवां पुलिस ने शुक्रवार सुबह लूट की घटना में शामिल चारो आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूट के 21 हजार रुपये, लूृटकांड में इस्तेमाल की गई बाइक व मोबाइल फोन को बरामद किया। लूट में शामिल आरोपी नरेश, अरुण, सागर और एक बाल अपचारी है।
सीओ सदर शैलेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि लूट मामले में तीन युवकों और एक बाल अपचारी को पकड़ा गया है। उनके पास से नकदी बरामद किया गया है। तीन को जेल और एक बाल अपचारी को बाल सुधार गृह में भेजा गया है।