फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   PM residence is not allowing to become domineering, family living in tarpaulin

दबंग नहीं बनने दे रहे पीएम आवास, तिरपाल में रह रहा परिवार

Tue, 07 Sep 2021 10:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
PM residence is not allowing to become domineering, family living in tarpaulin
मिर्जापुर। सदर तहसील क्षेत्र के देवरी गांव निवासी महिला के प्रधानमंत्री आवास को बनने पर गांव के दबंग बाधा उत्पन्न कर रहे। निर्माण करने पर धमकी दे रहे। मकान निर्माण न होने के कारण परिवार विवश होकर तिरपाल में रह रहा है।
विज्ञापन

देवरी गांव निवासी ममता ने बताया कि पति अशोक कुमार तिवारी मजदूरी करते हैं। पूर्वजों के जमाने का कच्चा मकान बरसात में गिर गया। उनको प्रधानमंत्री आवास मिला है। पुश्तैनी जमीन पर मकान बनवाया जा रहा था। लेकिन विपक्षी ने 16 अगस्त को कार्य रोक दिया। 112 और 1076 पर फोन कर सूचना दी, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। बताया कि छह सितंबर को भी जब निर्माण को फिर से कराने के लिए आवास बनाने के लिए सफाई शुरू की तो विपक्षी आकर अपशब्द कहने लगे। मकान न बनने से परिवार तिरपाल लगाकर रहने को विवश हैं। मांग की कि विपक्षियों पर कार्रवाई कर उसके मकान का निर्माण करवाया जाए। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed