फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Plans to take advantage of the Gond community

योजनाओं का लाभ ले गोंड समाज

Mon, 27 Jun 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Mon, 27 Jun 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
Plans to take advantage of the Gond community
स्टेशन रोड पर गौड़वाना समाज के कार्यक्रम में उपस्थित लोग। - फोटो : mirzapur
अखिल भारत वर्षीय गोंड महासभा द्वारा बेसिक शिक्षा एवं बाल विकास पुष्टाहार राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया के जनसंपर्क कार्यालय पर रविवार को वीरांगना महारानी दुर्गावती का 453वां बलिदान दिवस मनाया गया।
विज्ञापन



राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया  ने कार्यक्रम में कहा कि सरकार गोंड समाज के लोगों के हित में   कई कल्याणकारी योजना चला रही है। समाज के लोग योजनाओं का लाभ लें। 
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि गोंडवाना समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है।

गोंडवाना समाज का इतिहास प्रेरणादायक है। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जिलाध्यक्ष राम प्यारे गोंड ने कहा कि दुर्गावती के शासन काल में गोंडवाना साम्राज्य इतना समृद्ध था कि प्रजा लगान का भुगतान स्वर्ण मुद्राओं में और हाथियों के रुप में किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन



राजा संग्राम शाही ने सोने का सिक्का चलवाया था। मंडवा के राजा ने 52 गढ़ों का निर्माण  कराया था। उन्होंने कहा कि वर्तमान राजनैतिक स्वार्थपरता की नीति के तहत इतिहास को दबाया जा रहा है। 



कार्यक्रम की अध्यक्षता शीतला प्रसाद गोंड और संचालन जिलाध्यक्ष रामप्यारे गोंड ने किया। इस दौरान पूर्व सपा जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, प्रांतीय महामंत्री जनार्दन सिंह आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed