फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Pistol supplier accused arrested from Jaunpur

Mirzapur News: पिस्टल सप्लाई करने वाला आरोपी जौनपुर से गिरफ्तार

Mon, 29 Dec 2025 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Pistol supplier accused arrested from Jaunpur
कछवां पुलिस द्वारा गिरफ्तार पिस्टल देने का आरोपी अंकित यादव। स्रोत- पुलिस
मिर्जापुर। कछवां थाना क्षेत्र के कांशीराम आवास कालोनी में बृहस्पतिवार की रात पत्नी और चचेरे भाई ने पेंटर सद्दाम अली (32) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पिस्टल सप्लाई करने वाले आरोपी अंकित यादव निवासी बेलापार थाना बक्शा, जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया। पिस्टल अवैध थी।
विज्ञापन

जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के लखनीपुर गांव निवासी सलीम अंसारी ने बताया कि उसका पुत्र सद्दाम 2017 में सविता भारती से प्रेम विवाह किया था। वह पेंटिंग का काम करता था। शादी के बाद से सद्दाम अपने परिवार के साथ कछवां में कांशीराम आवास में किराए पर रहता था। सद्दाम कुछ दिनों पहले अपने चचेरे भाई अरबाज को अपने साथ काम करने के लिए बुलाया था। अरबाज अपने साथ एक अवैध पिस्टल लेकर आया हुआ था। रात में दोनों ने सीने में गोली मारकर बेटे की हत्या कर दी थी। मामले में पत्नी सविता और चचेरे भाई अरबाज के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया। इसके बाद पुुलिस पिस्टल देने वाले के बारे में छानबीन में जुटी। थानाध्यक्ष अमरजीत चौहान ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि अरबाज और अंकित यादव परिचित थे। अंकित 19 दिसंबर को दिल्ली जा रहा था तो अरबाज ने उससे उसकी पिस्टल मांग ली थी। इसे लेकर वह कांशीराम आवास आया। वहां अरबाज ने अपने भाई की गोली मारकर हत्या की और करंट लगने से मौत की बात बताई थी।
विज्ञापन


कांशीराम आवास के आधे से अधिक कमरों में किरायेदार, कोई जांच नहीं-कछवां। थाना क्षेत्र के कांशीराम आवास में के 20 ब्लॉकों में 240 आवास आवंटित है। इसमें आधे से अधिक कमरों में किरायेदार रह रहे है। रहने वाले कहां के है, कब से रह रहे हैं, इसकी कोई जांच नहीं की जा रही है। बृहस्पतिवार की रात कांशीराम आवास में किराये पर रह रहे एक युवक की उसके चचेरे भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद भी आवास की जांच पड़ताल नहीं की जा रही है। कांशीराम आवास के लोगों ने बताया कि कई बाहरी किरायेदार हैं। इनका कोई लेखाजोखा नहीं है। यहां जांच करने कोई नहीं आता है। कांशीराम आवास रेड लाइट एरिया के लिए भी बदनाम है। ऐसे में आवासों की जांच होना बहुत जरूरी है। प्रभारी थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि जांच के लिए एडीएम ने टीम गठित की है। जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed