फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Pink, youth and disabled booths will be built in Majhawan assembly by-election

Mirzapur News: मझवां विधानसभा उपचुनाव में बनेंगे पिंक, युवा और दिव्यांग बूथ

Mon, 28 Oct 2024 03:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Pink, youth and disabled booths will be built in Majhawan assembly by-election
मिर्जापुर। मझवां विधानसभा की खाली सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में 13 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। उपचुनाव में विधानसभा क्षेत्र में 262 मतदान केंद्रों पर 442 बूथों पर 399259 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन बूथों में एक पिंक बूथ के अलावा युवा और दिव्यांग बूथ भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

पिंक बूथ पर पीठासीन अधिकारी से लेकर मतदान अधिकारी तक सभी महिला कर्मचारी ही तैनात रहेंगी। इसी तरह सेयुवा बूथ पर सभी कर्मचारी युवा और दिव्यांग बूथ पर सभी कर्मचारी दिव्यांग होंगेे। इसके लिए चुनाव में ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों को पहले से ही जानकारी दे दी गई है। उधर, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए मझवां विधानसभा क्षेत्र को तीन जोन और 41 सेक्टरों में बांटा गया है। इसके साथ ही प्रत्येक जोन और सेक्टर में जोन और मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। उपचुनाव में 85 माइक्रो आब्जर्वरों की भी तैनाती की गई है। चुनाव ड्यूटी में लगे सभी कर्मचारियों और माइक्रो ऑब्जर्वरों को प्रसिक्षण दिया जा चुका है। मतदान से पहले आठ और नौ नवंबर को भी प्रशिक्षण होगा। बूथों पर बने शौचालय व रैंप का पहले ही सत्यापन कराया जा चुका है। इस प्रकार की व्यवस्था की जा रही है कि किसी भी कर्मचारी और मतदाता को कोई परेशानी न हो। रिटर्निंग अफसर एसडीएम सदर गुलाब चंद्र ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार बूथ बनाए जाएंगे। मझवां विधानसभा उपचुनाव में निगरानी के लिए नौ उड़न दस्ताें को गठन किया गया है। नौ स्थायी निगरानी टीमें गठित की गई हैं, जो तीन शिफ्ट में काम करेंगी। इसी प्रकार सहायक व्यय प्रेक्षक की टीम, वीडियो निगरानी टीम, वीडियो अवलोकन टीम, लेखा टीम, मीडिया प्रमाणन व अनुवीक्षण टीम तथा व्यय अनुवीक्षण नियंत्रण टीम का गठन किया गया है। काल सेंटर भी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed