फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Pickup hits first child and then bus, two brothers injured

Mirzapur News: पिकअप ने पहले बच्चे फिर बस में मारी टक्कर, दो भाई घायल

Thu, 01 Feb 2024 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Pickup hits first child and then bus, two brothers injured
कलवारी। मड़िहान थाना क्षेत्र के गोपलपुर के पास घर के बाहर खेल रहे बच्चे को टक्कर मारने के बाद पिकअप ने आगे स्कूली बस में टक्कर मार दिया। स्कूली बस का शीशा टूटने से उसमें सवार जिस बच्चे को चोट लगी, वह घर के बाहर खेल रहे बच्चे का भाई है।
विज्ञापन

ग्राम सभा गोपलपुर निवासी हर्ष (4) पुत्र विकास केसरी घर के सामने खेल रहा था। इस बीच दीपनगर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने हर्ष को टक्कर मार दिया। टक्कर लगने पर हर्ष जमीन पर गिर पड़ा। पिकअप चालक हर्ष के पैर को कुचलते हुए भागने लगा। इस बीच पिकअप ने स्कूल बस में टक्कर मार दिया। टक्कर लगने से बस के सामने का शीशा टूट गया। बस पर आगे बैठे बच्चे को शीशा टूटने से हाथ में चोट लग गई। बस में सवार जिस बच्चे प्रियांस (6) को चोट लगी, वह हर्ष का भाई है। बस के चालक भी हर्ष के पिता विकास केसरी रहे। ग्रामीणों के मदद से हर्ष को निजी साधन से मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। प्रियांश को निजी चिकित्सालय में मलहम पट्टी कराकर घर लाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया। पिकअप चालक को पकड़कर पुलिस मड़िहान थाना ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed