{"_id":"60788b6b8ebc3e592c73712b","slug":"personal-doctors-will-also-give-free-advice-mirzapur-news-vns5852397113","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी चिकित्सक भी देंगे मुफ्त सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी चिकित्सक भी देंगे मुफ्त सलाह
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कोविड- 19 की लड़ाई में निजी चिकित्सकों से भी सहयोग की अपील की। चिकित्सकों ने भी ई- संजीवनी के तहत फोन पर नि:शुल्क परामर्श देने के लिए जताई।
जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण जिस रफ्तार से बढ़ रहा है, उस पर नियंत्रण के लिये हर संभव प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने निजी चिकित्सकों से कहा कि सरकारी अस्पतालों के साथ ही निजी अस्पताल भी कोरोना मरीजों के इलाज में सहयोग प्रदान करें। जिलाधिकारी ने कहा कि अगले कुछ दिनो में एल-2 के मरीजों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में निजी नर्सिंग होम में भी एल-2 अस्पताल की सुविधा के लिये बेड आरक्षित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सभी ऐसे अस्पतालों मे जहां एल-2 के लिये बेड आरक्षित किए जा रहे हैं, वहां आक्सीजन, वेंटिलेटर व अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने को भी कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि टेस्ट के लिये निर्धारित मूल्य से अधिक धनराशि लेने की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने आगाह किया कि कुछ लोग कोरोना जांच के दौरान पुरानी गंभीर बीमारियों को छिपा लेते हैं, जो जानलेवा साबित हो सकता है। जिलाधिकारी ने प्राइवेट पैथॉलाजी व नर्सिंग होम संचालकों से अपील की कि वे अपने यहां से लैब टेक्नीशियन सरकारी अस्पताल के लिये उपलब्ध कराएं। क्योंकि सरकारी अस्पताल के टेक्नीशियन के कोरोना पाजिटिव हो जाने के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है। बैठक में सीडीओ अविनाश सिंह, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे अमरेन्द्र कुमार, सीएमओ डॉ पीडी गुप्ता, डॉ नीलेश श्रीवास्तव, डॉ एस के सिंह के अलावा निजी नर्सिग होम/पैथालाजी के चिकित्सक उपस्थित रहे।
----------------
इन नंबरों पर ले सकते हैं मुफ्त सलाह
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने जानकारी देते हुये बताया कि कोविड-19 के दौरान भीड़-भाड़ बचने के लिये किसी भी बीमारी के उपचार के लिये चिकित्सकों से उनके फोन नंबर पर कोई भी व्यक्ति सलाह एवं दवा की जानकारी ले सकता है। इन डाक्टरों में डॉ नीरज त्रिपाठी (आर्थो, मो.9415231873), डॉ विनीत जायसवाल (आर्थोपेडिक्स, 9917838017), डॉ नरेन्द्र सिंह (पीडियाट्रिक्स, 9935385482), डॉ आभा यादव, (ईएनटी, 8707493291), डॉ एसएन पाठक (आर्थोपेडिक सर्जन, 9415257684), डॉ संजय कुमार मुसद्दी (चेस्ट फिजिशियन एंड कार्डियोजाटिस्ट, 9415205535), डॉ वरून मौर्या (आई स्पेशलिस्ट, 8171385942) शामिल हैं। इनके अलावा डॉ मीना जैन (महिला सर्जन, 9044561908), डॉ अनुराग कसेरा (जनरल सर्जरी, 9415362051), डॉ अभय जैन (जनरल सर्जरी, 9415232625), डॉ शलभ मालवीय (फिजिशियन, 9919000199), डॉ प्रज्ञा कसेरा (एमबीबीएस, 9044783809), डॉ एके सिंह (पीडियाट्रिक्स, 7985537593), डॉ सुनील कुमार सिंह (पैथालाजिस्ट, 8840934016), डॉ ओपी बर्नवाल (एमबीबीएस, 9415205795), डॉ खुशबू शिखांगी (नेत्र रोग, 8840961743), डॉ कीर्ति श्रीवास्तव (एमबीबीएस, 9984050999 तथा डॉ रमेश चन्द्र (नेत्र रोग, 8840029992) आदि से भी सलाह ले सकते हैं।