फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Performed to honor daughter

बेटी के सम्मान के लिए किया प्रदर्शन

Sun, 24 Jul 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sun, 24 Jul 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
Performed to honor daughter
कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार को प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : mirzapur
भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने  पार्टी से निष्काष्ति पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की मां, पत्नी और बेटी पर बसपाजनों की अभद्र टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए शनिवार को जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। नाराज भाजपाजनों ने बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी सहित अन्य दोषियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेजने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने कहा किसी मां बहन बेटी पर इस तरह अभद्र टिप्पणी करना एक निंदनीय कार्य है।
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी के नेतृत्व में बेटी के सम्मान में बीजेपी मैदान में, कार्यक्रम के तहत शनिवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि दयाशंकर की मां, पत्नी और बेटी पर की गई अभद्र टिप्पणी को कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बसपाजनों द्वारा की गई टिप्पणी निंदनीय और नारी शक्ति का अपमान है, जिसकी भाजपा घोर निंदा करती है। गंगा सागर दूबे ने कहा कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी को पार्टी से तत्काल निष्काषित किया जाए। मनोज जायसवाल ने कहा कि भाजपा हमेशा से नारी शक्ति का सम्मान करती है। दिनेश तिवारी ने कहा कि सपा, बसपा सरकार में महिलाए हमेशा से अपमानित ओर असुरक्षित रही है।
विज्ञापन


मालती त्रिपाठी ने कहा कि महिलाओं का अपमान बर्दाश्त करने के काबिल नहीं है। रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। राजेश सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा की बात केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से ही की जा रही है। इस दौरान मनोज श्रीवास्तव, डा. नीरज त्रिपाठी, चंद्रभूषण उपाध्याय, विष्णु सोनकर, लालबहादुर सिंह, श्याम सुंदर केसरी, बृजभूषण सिंह, संजय यादव, रत्नाकर मिश्रा, कौशल श्रीवास्तव , संतोष गोयल, अमित श्रीनेत, संतोष तिवारी, रमेश दूबे, मनोरथ द्विवेदी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed