{"_id":"cd721d8cc548f21ea2485a3d4d98a8a6","slug":"performance-on-the-murder-of-journalist-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकार की हत्या पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्रकार की हत्या पर प्रदर्शन
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
Updated Fri, 12 Jun 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को शाहजहांपुर के पत्रकार जगेंद्र सिंह की हत्या के विरोध में जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को चार सूत्री मांग पत्र प्रेषित किया।
इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
मांगपत्र के माध्यम से मांग किया गया कि पत्रकार जगेंद्र सिंह की हत्या की सीबीआई जांच कराई जाए तथा दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
पत्रकार के परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा एवं उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जाए। मांग किया गया कि पत्रकारों के साथ बार-बार दुर्व्यवहार किया जा रहा है, इसके लिए पत्रकार सुरक्षा कानून बनाकर पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चत की जाए।
विरोध प्रदर्शन के दौरान हत्या की कड़ी निंदा करते हुए कहा गया कि प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है।
इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल वहीद, नरेश चौधरी, संजीव जैन, अंकित अग्रहरि, सत्य प्रकाश गुप्त, विनोद कुमार तिवारी, स्वरूप सिंह, मुशीर आलम अंसारी आदि उपस्थित रहे।