फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Peacock's dead body was found stuffed in a sack, case on four

Mirzapur News: बोरी में भरा मिला था मोर का शव, चार पर केस

Mon, 24 Jul 2023 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Peacock's dead body was found stuffed in a sack, case on four
एक माह पहले कलवारी माफी गांव के समीप राष्ट्रीय पक्षी मोर का शव बोरी में भरा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। मामले में आरोपियों को चिन्हित कर वन विभाग द्वारा चार के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया। अधिकारियों की विभागीय कार्रवाई से शिकारियों में खलबली मच गई। जब कि आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर विभाग पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि शिकारी तार में करंट दौड़ाकर जंगली जानवर का शिकार करते हैं। जिससे आए दिन घटनाएं होती रही हैं। रैकरा गांव निवासी मनीजर पुत्र बंशी की फरवरी माह में हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। तार फैलाने के आरोप में तीन लोग जेल गए थे। ग्रामीणों का कहना है कि शिकार पर रोक नहीं लगाया गया तो किसी समय बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है। कभी कभी तो पत्थर खदानों में गिरकर जंगली जानवर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। विभागीय दबाव में बीट दरोगा लवकुश सिंह भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कलवारी माफी गांव निवासी चार लोगों पर केस तो दर्ज लिया। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई न होने से शिकारियों के हौसले बुलंद हैं। इस संबंध में वनक्षेत्राधिकारी गिरीराज कुमार ने बताया कि चार लोगों पर केस हो चुका है। आरोपी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed