फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Patients complain to the minister, expensive medicine is being written outside

मंत्री से मरीजों ने की शिकायत, बाहर की लिखी जा रही महंगी दवा

Sat, 07 May 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Patients complain to the minister, expensive medicine is being written outside
पंचायती राज्यमंत्री भूपेंद्र चौधरी, कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही, आयुष राज्यमंत्री मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालू ने शुक्रवार को मंडलीय अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान मरीजों ने बाहर से दवा लिखने की शिकायत की। इस पर मंत्रियों ने एसआईसी और डीएम से बाहर से दवा लिखने वाले डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

शाम को मंडलीय अस्पताल पहुंचने पर तीनों मंत्री सबसे पहले सर्जिकल वार्ड में गए। यहां साफ-सफाई का जायजा लिया। वार्ड में लावारिस मरीज के जमीन पर पड़े होने पर मौके पर मौजूद अधिकारियों से कहा कि उसे बेड पर भर्ती कर इलाज किया जाना चाहिए। वार्ड में भर्ती देवपुरा निवासी बाबा गुप्ता ने शिकायत की कि डॉक्टर बाहर की दवा ज्यादा लिखते है। सोनी के पिता ने बताया कि उसके पुत्र को पैर में चोट लगी है। डॉक्टर ने 12 सौ की दवा लिखी है। इस पर मंत्री ने नाराजगी जताई। एसआईसी और डीएम को निर्देश दिया कि बाहर की मंहगी दवा लिखने वाले डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश के तहत लोगों को इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए। इसके बाद मंत्री चिल्ड्रेन वार्ड पहुंचे। यहां पर भर्ती बच्चे को देखकर कुपोषण की शिकायत होने की बात कहते हुए बेहतर देखभाल करने का निर्देश दिया। रसोई में पहुंचने पर वहां सुबह का खाना पड़ा दिखा। इस पर उन्होंने अधिकारियों से नाराजगी जताई। साथ ही निर्देश दिया कि शाम को वही भोजन न परोसा जाए। इसके बाद इमरजेंसी में पहुंचकर डॉक्टर और स्टाफ से अस्पताल में उपलब्ध दवाओं व मरीजों के इलाज के बारे में जानकारी ली। इसके बाद कोविड के एल-टू अस्पताल में जाकर निरीक्षण किया। इससे पहले कलेक्ट्रेट स्थित इंट्रीग्रेटेड कोविड कमांड कंट्रोल रूम का भी मंत्रियों ने निरीक्षण किया। फोन पर आने वाले सूचना और उसके निस्तारण की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed