फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Party will not tolerate people like Shrikant Tyagi

श्रीकांत त्यागी जैसे लोग को पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी

Tue, 09 Aug 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Party will not tolerate people like Shrikant Tyagi
मां विंध्यवासिनी माता का दर्शन करके वापस जाते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जल संचय शक्ति मंत्री स्व? - फोटो : MIRZAPUR
विंध्याचल। उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार की शाम को मां विंध्यवासिनी का दर्शन किया। इसके बाद मंदिर की छत से गंगा दर्शन एवं कॉरिडोर निर्माण कार्य का जायजा भी लिया। उसके बाद पत्रकार वार्ता में श्रीकांत त्यागी के विषय पर कहा कि त्यागी, स्वामी प्रसाद मौर्या के साथ आये थे और उन्हीं के साथ चले गए। पार्टी में उनका कोई पद नहीं है और कानून ऐसे लोगों को सजा देगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 2022 और 2024 तक राज्य के हर घर के अंदर शुद्ध पानी नल के माध्यम से पहुंचे, यह पीएम का सपना है। काशी के गांव- गांव में घर-घर तक नल से जल पहुंच चुका है। बताया काशी और विंध्याचल में उन्होंने विभाग की बैठक की है। बरसात के पानी को कैसे संरक्षित करें, इनसपर चर्चा हुई है। कहा कि जिल के सभी जलाशय को भरने के लिए निर्देश दिया गया है। बरसात नहीं होनेे से किसानों को नुकसान न हो, इस पर ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने गंगा घाट पर हो रही दुर्घटनाओं पर नगर विधायक से योजना बना कर देने के लिए कहा है। इस दौरान नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed