फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Panchayat on love affair in police station, accused of shooting the girl's brother

Mirzapur News: थाने में प्रेम प्रसंग पर पंचायत, युवती के भाई को गोली मारने का आरोप

Mon, 02 Jun 2025 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Panchayat on love affair in police station, accused of shooting the girl's brother

विज्ञापन
चील्ह (मिर्जापुर)। शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में शिक्षक गोपीगंज के युवक और स्थानीय युवती के बीच प्रेम प्रसंग पर शनिवार से चील्ह थाने में चल रही पंचायत में दोनों पक्ष भिड़ गए। आरोप है कि युवक के एक साथी ने रिवाल्वर निकालकर युवती के भाई सहित अन्य पर तान दिया। मारपीट में युवती के भाई सहित कुछ लोग घायल हो गए। लड़की पक्ष का आरोप है कि रिवाल्वर से चली गोली भाई को लगी है, जबकि पुलिस का कहना है कि छीनाझपटी और मारपीट में चोट लगी है। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है।



भदोही के गोपीगंज का एक युवक और चील्ह थाने के एक गांव की युवती आपस में प्रेम करते हैं। दोनों के परिवार शादी के लिए तैयार नहीं हैं। शनिवार को युवक अपने अधिवक्ता और कुछ साथियों के साथ चील्ह थाने पहुंचा और शिकायत की कि युवती के घरवाले परेशान कर रहे हैं। पुलिस ने युवती और उसके पिता को थाने बुलाया। देर रात तक पंचायत चली पर नतीजा नहीं निकला। रविवार को दोपहर में फिर थाने पर पंचायत शुरू हुई। दोनों पक्षों के चुनिंदा लोग कमरे में बात कर रहे थे। युवक के चाचा भी थे।
विज्ञापन


आरोप है कि बात बिगड़ने पर युवक और युवती पक्ष के लोगों में मारपीट हो गई। युवक के साथी ने रिवॉल्वर निकाल कर युवती के भाई और अन्य लोगों पर तान दी। छीनाझपटी और मारपीट में कुछ लोग घायल हो गए। इससे परिसर में अफरातफरी मच गई। सूचना पर एएसपी नितेश सिंह और सीओ अमर बहादुर के साथ ही कई थानों की फोर्स पहुंच गई। युवती के परिजन फायरिंग करने और भाई के हाथ में गोली लगने का आरोप लगा रहे हैं। इधर, विवाद के बाद पीएसी तैनात कर दी गई है। कई थानों की फोर्स भी मौजूद है। युवती घर जाने के लिए तैयार नहीं है। देर शाम तक युवती के परिजन उसको समझाने में लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----

वर्जन -

प्रेम प्रसंग में परिजनों की ओर से जो आरोप लगाया गया है, वह प्रारंभिक जांच में असत्य व निराधार है। घायल के मेडिकल में भी बात निराधार प्रमाणित हुई है। तहरीर मिलने के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। --- नितेश सिंह, एएसपी।


------

युवती की मां की तबीयत हुई खराब

पंचायत के दौरान शनिवार को साथ आई मां की तबीयत अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया। वहां हार्ट अटैक आने की बात कही जा रही है।

-----

युवक के साथ रहने पर अड़ी युवती

थाने बुलाई गई युवती अपने परिजनों के साथ जाने के लिए तैयार नहीं थी। वह युवक के साथ रहना चाहती थी। परिजनों के लाख समझाने पर भी नहीं मानी। परिजनों का कहना था कि 10 दिन का समय दें तो बेटी को विधिवत विदा कर देंगे। युवक पक्ष युवती की सुरक्षा की मांग कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed