फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Vandana, distressed over the delay in her release from duty for a year, has gone on a hunger strike.

Mirzapur News: एक वर्ष से कार्यमुक्ति के लिए परेशान वंदना बैठी अनशन पर

Tue, 29 Sep 2026 02:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Vandana, distressed over the delay in her release from duty for a year, has gone on a hunger strike.
समर्थन में उतरा माध्यमिक शिक्षक संघ, देर शाम डीआईओएस ने कार्यमुक्ति का आदेश जारी किया
विज्ञापन

मिर्जापुर। कार्यमुक्ति के लिए अध्यापक वंदना सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर अनशन पर बैठ गईं। वंदना कार्यमुक्ति के लिए एक वर्ष से प्रयास कर रही थीं। देर शाम पांच बजे जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार दीक्षित अनशन स्थल पर पहुंचे और सहायक अध्यापिका वंदना को कार्यमुक्ति का आदेश पत्र प्रदान किया। साथ ही तत्काल बसंत विद्यालय इंटर कॉलेज जाकर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया।

पंवारी कला स्थित श्री शिव प्रताप सिंह इंटर कॉलेज में गृह विज्ञान की सहायक अध्यापिका वंदना का स्थानांतरण नगर के बसंत विद्यालय इंटर कॉलेज, मिर्जापुर में हुआ था। निदेशक का आदेश जारी होने के बाद पंवारी कला के प्रबंधन ने वंदना को कार्यमुक्त करने से इन्कार कर दिया। इस संबंध में वंदना ने उच्च न्यायालय में वाद दाखिल किया। कोर्ट के आदेश के बाद एडी माध्यमिक ने डीआईओएस को 14 सितंबर 2026 को तत्काल प्रभाव से तीन दिन में वंदना को कार्यमुक्त करने का आदेश निर्गत किया। उनके समर्थन में माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष केदारनाथ दुबे, जिला अध्यक्ष सत्यभूषण सिंह, जिला मंत्री डॉ. रमाशंकर शुक्ल, जिला कोषाध्यक्ष रश्मि, डॉ. धर्मराज सिंह, रामसागर यादव, अर्पित पांडेय और राम सागर यादव मौके पर पहुंचे और समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed