{"_id":"909c89f01567e1d9da8c4d153d7c1472","slug":"pal-comunity-conference-held-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाल समाज की एकजुटता पर दिया जोर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाल समाज की एकजुटता पर दिया जोर
मिर्जापुर (ब्यूरो)।
Updated Mon, 31 Aug 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय पाल उत्थान समिति की ओर से शुक्लहा रोड स्थित जैनाथ उत्सव भवन में आयोजित सम्मेलन में एकजुटता पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान संगठन को जिले से बूथ स्तर पर मजबूत करने के साथ ही पाल समाज को देश के विकास के मुख्य धारा से जोड़ने पर बल दिया गया। कहा गया कि संगठन के माध्यम से पाल समाज को शिक्षित कर देश के विकास के साथ ही इसके उत्थान के लिए संघर्ष किया जाएगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष आरडी पाल ने कहा कि आजादी के 68 साल बाद भी पाल समाज सामाजिक, राजनैतिक व आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण पिछड़ता चला गया। उन्होंने कहा कि समाज के जो भी नेता उभरे उनकी हत्या कर दी गई। आज यह समाज अपने आप को असहाय समझ रहा है तथा अपने हक को पाने की पुरजोर कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन की तरफ से ये कोशिश की जाएगी कि यह समाज देश व प्रदेश के विकास में अपना भरपूर योगदान दे सके। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष दयाराम पाल व प्रदेश उपाध्यक्ष डा. शिवजोर पाल रहे। अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष शिव नारायण पाल ने की। संचालन स्वारथ पाल ने किया। इस दौरान डा. शिवजोर पाल, जटाशंकर पाल, सोहन पाल, सोहन पाल, लक्ष्मी पाल, ननकू, अशोक आदि रहे।