फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Paddy procurement affected due to shortage of sacks at centers

Mirzapur News: केंद्रों पर बोरों की कमी से धान खरीद प्रभावित

Tue, 05 Dec 2023 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement affected due to shortage of sacks at centers
मिर्जापुर। जिले में धान की खरीद की गति धीमी चल रही है। कई केंद्रों पर बोरों की कमी के कारण धान खरीद प्रभावित हो रही है। विशेषकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में जहां एजेंसियों के क्रय केंद्र खोले गए हैं, वहां इस तरह की समस्या पैदा होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

नरायनपुर, जमालपुर, पटेहरा व सीखड़ के पीसीएफ, यूपीएसएस व अन्य केंद्रों पर कुछ समस्याएं हैं। किसानों का कहना है कि यदि वे 30 क्विंटल से अधिक धान लेकर केंद्रों पर जाते हैं तो उनसे कहा जाता है कि वे इसे दो बार में बेचें, क्याेंकि अभी उनके पास पर्याप्त बोरे उपलब्ध नहीं हैं। इससे उनको परेशानी होती है। जिले में इस बार 91 खरीद केंद्र खोले गए हैं। साथ ही 200000 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। इसकी तुलना में अब तक 12710.99 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। खाद्य विभाग के केंद्र तो पहले से ही खुले चुके हैं, लेकिन कुछ एजेंसियों के अधिकांश केंद्र अभी हाल में ही खोले गए हैं। अभी दो-तीन पहले धान खरीद के नोडल अपर जिलाधिकारी शिवप्रताप शुक्ला ने सभी अधिकारियों व केंद्र प्रभारियों के साथ बैठक कर उनको धान खरीद की गति बढ़ाने का निर्देश दिया था। विभाग का कहना है कि अभी तक 2004 किसानों से धान की खरीद की गई है। इस सप्ताह धान खरीद में तेजी आने की संभावना है।
विज्ञापन

छानबे क्षेत्र में खुले कुल आठ केंद्रों भटेवरा, चितौली (कुवहा), नौगांव, गौरा, बबुरा, नरोइया, नरैना, बौडई में धान खरीद की जा रही है। किसी भी केंद्र पर अभी बोरे की समस्या नहीं है। लालगंज में धान खरीद सामान्य है। केंद्र अधिकारी दशरथ लाल ने बताया कि सोमवार को चार किसान ट्रैक्टर लेकर धान बेचने केंद्र पर आए हैं। उनके धान की तौल की जा रही है। कुछ केंद्रों पर बोरों की समस्या है। उधर, चुनार के चेचरी मोड़ स्थित केंद्र पर धान खरीद की गति धीमी है। केंद्र प्रभारी रवि शंकर सिंह ने बताया कि अब तक लगभग 1544 क्विंटल धान की खरीद हुई है। केंद्र पर बोरे की कमी नहीं है। केंद्र पर आने वाले किसानों को बैठने एवं पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध है। हलिया विकास खंड में 14 केंद्र खोले गए हैं। केंद्र प्रभारी हलिया प्रथम एवं तृतीय केंद्र के प्रभारी नारायण जी दुबे ने बताया कि नौ हजार बोरे उपलब्ध हैं। वहीं हलिया द्वितीय केंद्र के प्रभारी वर्मा सिंह बताया कि केंद्र पर दो हजार बोरे उपलब्ध हैं। अभी तक सात किसानों से 261 क्विंटल धान की खरीद की गई है। ड्रमंडगंज क्षेत्र के साधन सहकारी समिति महोगढ़ी केंद्र पर अभी तक 33 किसानों से 2000 क्विंटल धान की खरीद हुई है। केंद्र प्रभारी रामानंद पांडेय ने बताया कि केंद्र पर इस समय 1000 खाली बोरे उपलब्ध हैं। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी धनंजय सिंह ने बताया कि जिले में बोरोंं की पर्याप्त उपलब्धता है। इस समय 1491 गांठ अर्थात 745500 बोरे उपलब्ध हैं। जो खरीद के लिए पर्याप्त हैं। इसके अतिरिक्त संस्थाओं द्वारा धान खरीद के लिए 50 प्रतिशत बोरों की व्यवस्था अपने स्तर से की जा रही है। अब तक कुल 433360 उपयोगी बोरे संस्थाओं द्वारा अपने केंद्रों पर उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed