{"_id":"57b4ba174f1c1bd0586eba02","slug":"paddy-planted-on-the-road-the-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर धान रोप, किया विरोध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर धान रोप, किया विरोध
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Thu, 18 Aug 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर धान रोपाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़कों पर बारिश के कारण बने गड्ढे राहगीरों के लिए मुसीबत बन गए हैं। रोजाना दोपहिया वाहन सवार इन गड्ढों में गिर कर घायल हो रहे हैं। प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं है जिसके विरोध में उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को दिन में राष्ट्रीय राजमार्ग सात पर लोहंदी के पास धान के बेहन को रोप कर विरोध प्रदर्शन किया।
वाराणसी से नागपुर जाने वाले मार्ग पर इन दिनों बारिश के कारण बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं। पहले से खराब इस मार्ग की हालत को बरसात ने और बिगाड़ दिया है। हालत यह है कि रोजाना इस मार्ग पर दुघर्टनाएं हो रही हैं। यह कहा जाय कि शीतला मंदिर से लेकर लहंगपुर तक रोड खेत में तब्दील हो गया है तो गलत नहीं होगा। इसी के विरोध में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता ग्रामीणों के साथ सड़क पर उतर गए। कार्यकर्ताओं ने धान के बेहन की सड़क के पानी में रोपाई की और शासन के विरोध में नारेबाजी की।
यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव इमरान खान ने कहा कि मिर्जापुर के मंत्री और संतरी दोनों माला पहनने में व्यस्त हैं। संबंधित विभागों के अधिकारी कुंभकर्णी निंद्रा में सो रहे हैं। दोनों को जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। कहा कि इस बार जनता सब देख चुकी है। विधानसभा चुनाव में सरकार से इसका हिसाब मांगेगी। संपूर्णानंद स्वामी ने कहा कि हम लोग इस रोड को लेकर कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं लेकिन अधिकारियों के कान पर जूं नहीं रेंग रहा है। कार्यक्रम में बृजेश, मुन्ना बिंद, पवन, राजू, शेष नारायण , विनय, महेन्द्र , अखिलेश बिंद, बाबा जायसवाल, अंनिल, संतोष, दीपक, मनोज आदि ने भाग लिया।