{"_id":"60d0c9458ebc3e29e05e423e","slug":"paddy-nurseries-submerged-due-to-minor-embankment-breaking-mirzapur-news-vns5961234154","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिचाई विभाग की लापरवाही, माइनर का तटबंध टूटने से डूबी धान की नर्सरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिचाई विभाग की लापरवाही, माइनर का तटबंध टूटने से डूबी धान की नर्सरियां
जमालपुर क्षेत्र के गौरी गांव के पास शेरवा माईनर का तटबंध टूटने से किसानों की नर्सरी डूबी
- फोटो : MIRZAPUR
Link Copied
जमालपुर। क्षेत्र के गौरी गांव के पास शेरवा माइनर का पूर्वी तटबंध रविवार की रात पचास मीटर के बीच तीन स्थानों पर टूट जाने से किसानों की धान की नर्सरी पानी में डूब गई। किसानों ने टूटे तटबंध पर को बांधने का प्रयास किया लेकिन मात्र एक जगह को पुआल लगाकर बांधने में सफलता मिल पाई।
विज्ञापन
शुक्रवार एवं शनिवार को हुई भारी बरसात का पानी आने से जर्जर माइनर का तटबंध दबाव नहीं झेल पाया और टूट गया। माइनर का पानी किसानों के खेतों में जाने से धान की नर्सरी डूब गई। किसानों ने बताया कि यदि सिंचाई विभाग समय से जर्जर तटबंध की मरम्मत करा दिया होता तो किसानों की धान की नर्सरी नहीं डूबी होती। सिंचाई विभाग की लापरवाही से किसानों को नुकसान उठाना पड़ा। किसानों में शिवाजी सिंह, गुड्डू सिंह, धर्मेंद्र सिंह, बबलू चौबे, नथुनी सिंह, सुनील सिंह, चंद्रशेखर सिंह, विजय कुमार सिंह इत्यादि ने सिंचाई विभाग के उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तटबंध की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।