फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Paddy nurseries submerged due to minor embankment breaking

सिचाई विभाग की लापरवाही, माइनर का तटबंध टूटने से डूबी धान की नर्सरियां

Mon, 21 Jun 2021 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Paddy nurseries submerged due to minor embankment breaking
जमालपुर क्षेत्र के गौरी गांव के पास शेरवा माईनर का तटबंध टूटने से किसानों की नर्सरी डूबी - फोटो : MIRZAPUR
जमालपुर। क्षेत्र के गौरी गांव के पास शेरवा माइनर का पूर्वी तटबंध रविवार की रात पचास मीटर के बीच तीन स्थानों पर टूट जाने से किसानों की धान की नर्सरी पानी में डूब गई। किसानों ने टूटे तटबंध पर को बांधने का प्रयास किया लेकिन मात्र एक जगह को पुआल लगाकर बांधने में सफलता मिल पाई।
विज्ञापन

शुक्रवार एवं शनिवार को हुई भारी बरसात का पानी आने से जर्जर माइनर का तटबंध दबाव नहीं झेल पाया और टूट गया। माइनर का पानी किसानों के खेतों में जाने से धान की नर्सरी डूब गई। किसानों ने बताया कि यदि सिंचाई विभाग समय से जर्जर तटबंध की मरम्मत करा दिया होता तो किसानों की धान की नर्सरी नहीं डूबी होती। सिंचाई विभाग की लापरवाही से किसानों को नुकसान उठाना पड़ा। किसानों में शिवाजी सिंह, गुड्डू सिंह, धर्मेंद्र सिंह, बबलू चौबे, नथुनी सिंह, सुनील सिंह, चंद्रशेखर सिंह, विजय कुमार सिंह इत्यादि ने सिंचाई विभाग के उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तटबंध की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed