फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Outsourcing employees will get increased honorarium

Mirzapur News: आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को मिलेगा बढ़ा मानदेय

Tue, 09 Jul 2024 04:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Outsourcing employees will get increased honorarium
मिर्जापुर। नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केसरी ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए बढ़ा मानदेय देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को सभी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का जून माह का मानदेय 410 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से देने का निर्देश दिया है। पहले उनको 366 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मानदेय प्राप्त होता था। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी जी लाल ने बताया कि कर्मचारियों काे बढ़ा हुआ मानदेय जुलाई माह में खाते में पहुंच जाएगा। ज्ञात हो, भारतीय मजदूर संघ ने नगर पालिका अध्यक्ष से मिलकर बढ़े हुए वेतन के अनुसार मानदेय देने की मांग की थी। संगठन की मांग पर ही बढ़ा हुआ मानदेय देने का निर्णय लिया गया है। मांग पूरा होने पर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अश्वनी कुमार, महामंत्री आनंद कसेरा, करण मलिक आदि ने नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी का आभार जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed