फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Out of the four bodies of the district, the maximum voting in Ahraura

Mirzapur News: जिले के चार निकायों में से अहरौरा में सर्वाधिक मतदान

Fri, 12 May 2023 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Out of the four bodies of the district, the maximum voting in Ahraura
अहरौरा। निकाय चुनाव में मतदान को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। जिले के चार निकायों में से सर्वाधिक मतदान अहरौरा नगर पालिका क्षेत्र के पोलिंग बूथों पर हुआ। जहां मतदाताओं ने उत्साह के साथ लोकतंत्र के इस पर्व में मताधिकार का प्रयोग कर अपनी मौजूदगी दर्ज कराकर जिम्मेदारी का निर्वहन किया।
विज्ञापन

मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनाती की गई। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल तथा पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने लगातार भ्रमण कर मतदान की निगरानी के साथ ही व्यवस्था का जायजा लेते रहे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी दिव्या मित्तल नगर पालिका इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र पर पहली बार मतदान के लिए पहुंची छात्रा वैष्णवी से मतदान के बारे में बात की। उत्साहित वैष्णवी ने कहा कि पहली बार मतदान करने पर खुशी का ठिकाना नहीं है। छात्रा का कहना था कि मेरे मत देने से हमारे नगर का कोई जनप्रतिनिधि चुना जाएगा, जो नगर की बागडोर संभालेगा।
विज्ञापन

उधर, निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन व पुलिस ने सजगता दिखाई है। अहरौरा में अध्यक्ष पद के लिए कुल आठ प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान के साथ ही प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मत पेटियों में बंद हो गया। अहरौरा नगर पालिका क्षेत्र में कुल 20633 मतदाता हैं। जन जागरूकता और मतदान के प्रति लोगों की संवेदनशीलता के चलते मतदान का प्रतिशत जिले में अहरौरा निकाय का सबसे अच्छा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जापुर निकाय में कुल 49.34 प्रतिशत मतदान हुआ जो पिछले बार के 51.88 प्रतिशत से कम रहा। इसी प्रकार चुनार में 66.31 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी प्रकार अहरौरा में 74.37 प्रतिशत मतदान हुआ, जो वर्ष 2017 में 75.31 प्रतिशत की तरह इस बार भी सबसे अधिक रहा। इसी प्रकार नगर पंचायत कछवां में 67.30 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed