फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Organizing Sabad Kirtan on Baisakhi festival

Mirzapur News: बैसाखी पर्व पर सबद कीर्तन का आयोजन

Sat, 15 Apr 2023 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Organizing Sabad Kirtan on Baisakhi festival
मिर्जापुर। नगर के रतनगंज स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा में शुक्रवार को बैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया गया। सबक कीर्तन कर कथा विचार किया और अंत में गुरु का अटूट लंगर हुआ जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद छका।
विज्ञापन

सबद कीर्तन का आरंभ करनाल से आए हुजूर रागी जत्था गुलाब सिंह व भाई कुलविंदर सिंह गंगानगर वाले ने किया। गुरुवाणी के पाठ के साथ ही उन्होंने अपने सबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। उसके बाद कथा विचार में अध्यक्ष सरदार जसवीर सिंह चंडोक व सरदार हरदीप सिंह खुराना ने गुरु गोविंद सिंह के बारे में जानकारी प्रदान की। साथ ही खालसा के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। अंत में लंगर का वितरण हुआ। इस अवसर पर चरणजीत सिंह सोखी, धर्मपाल सिंह, जसवंत सिंह सरना, जगजीत सिंह डंग, जगमीत सिंह खुराना, हरभजन सिंह सरना आदि थे। गुरुद्वारा में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहा। सभागार में महिला संगत भी बड़ी संख्या में उपस्थित रही। भीड़ को नियंत्रित करने में समाज के युवाओं ने सेवा की। कई गणमान्य व्यक्ति भी सबद कीर्तन में शामिल हुए और गुरु के विचारों को सुनकर निहाल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed